{"_id":"69a3342335f7755da10daab5","slug":"video-kanpur-kailash-khers-songs-add-spirituality-to-shivohams-stage-2026-02-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kanpur: कैलाश खेर के गीतों ने शिवोहम के मंच पर बढ़ाई आध्यात्मिकता, श्रोताओं पर छाई दीवानगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: कैलाश खेर के गीतों ने शिवोहम के मंच पर बढ़ाई आध्यात्मिकता, श्रोताओं पर छाई दीवानगी
शिवोहम के मंच पर थिरकती रंग-बिरंगी रोशनी, अटखेलियां करता धुएं का गुबार और हर-हर महादेव की ध्वनि से माहौल शिवमय हो गया। जब शिव वंदना के स्वर गूंजते तो लोग दीवानगी में नाच उठते। पद्मश्री कैलाश खेर ने जोगी तेरा रंग रंगीला गीत छेड़ा तो जैसे श्रोता सुधबुध खो बैठे। भगवान शिव का वर्चुअल अवतार देख भक्त गदगद हो गए और भक्ति का जुनून सिर चढ़ बोलने लगा। भजन और गीतों का सिलसिला चलता रहा। जब एक गीत खत्म होता तो तंद्रा भंग होती और फिर स्वर लहरी कहीं बहा ले जाती।
शनिवार शाम से छत्रपति शाहूजी महाराज विवि के मैदान में अमर उजाला जीवांजलि शिवोहम का मंच सजा। मंच की स्क्रीन पर शिव का वर्चुअल अवतार के साथ लेजर लाइट ने अठखेलियां शुरू कीं। कैलासा डीजे की तेज धुनों से लोगों में थिरकन आ गई। भक्तिमय माहौल हो गया। विवि का मैदान खचाखच भर गया। बच्चे-बड़े, बूढ़े और महिलाएं मंत्र मुग्ध से मंच पर निगाहें गड़ाए रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।