{"_id":"69a3d2e6abd6775bd30573dd","slug":"video-future-female-teachers-of-vaishya-arya-shikshan-mahila-mahavidyalaya-bahadurgarh-celebrated-eco-friendly-holi-2026-03-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ के वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय की भावी अध्यापिकाओं ने मनाई ईको-फ्रेंडली होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ के वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय की भावी अध्यापिकाओं ने मनाई ईको-फ्रेंडली होली
वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में रविवार को हर्षोल्लास के साथ ईको-फ्रेंडली होली मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. नमिता कुमारी (एचसीएस, सिटी मजिस्ट्रेट झज्जर) ने कहा कि यदि युवा पीढ़ी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प ले तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। उन्होंने भावी अध्यापिकाओं की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक समाज के निर्माता होते हैं और उनके द्वारा अपनाई गई अच्छी परंपराएँ आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती हैं।
महाविद्यालय के प्रधान सत्यनारायण अग्रवाल ने कहा कि त्योहार हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक जिम्मेदारियों से जुड़ने का माध्यम होते हैं। ईको-फ्रेंडली होली मनाना प्रकृति संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल है। प्राचार्या डॉ. आशा शर्मा ने छात्राओं को केमिकल रंगों से दूर रहकर फूलों, चंदन और अबीर से होली खेलने का संदेश दिया तथा जल संरक्षण पर भी जोर दिया।
इस दौरान छात्राओं ने चंदन के टीके और फूलों के साथ होली खेली, मिठाइयाँ बांटी और प्रेम-सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम का सफल आयोजन सांस्कृतिक प्रकोष्ठ द्वारा किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।