{"_id":"69a3cf98d12ea83a82045b1d","slug":"fire-in-apartment-bilaspur-chhattisgarh-news-c-1-1-noi1485-4004884-2026-03-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में आग लगने से अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में आग लगने से अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 01 Mar 2026 11:14 AM IST
बिलासपुर के मंगला क्षेत्र स्थित गजमोहिनी अपार्टमेंट में रविवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ग्राउंड फ्लोर पर बने एक इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे अपार्टमेंट परिसर में दहशत का माहौल बन गया।
जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब पांच बजे गोदाम में काम कर रहे वर्करों ने सबसे पहले धुआं उठते देखा। शुरुआत में हल्का धुआं था, लेकिन कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया। अपार्टमेंट में कुल 48 फ्लैट हैं। आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
फायर अधिकारियों के अनुसार टीम ने दीवार तोड़कर गोदाम में अंदर तक पहुंचने की कोशिश की और आग पर लगभग काबू पा लिया है। फिलहाल पूरी तरह नियंत्रण की प्रक्रिया जारी है।
इस हादसे में लाखों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हो गया है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।