{"_id":"69a3b0734ddf8a40b405d6d1","slug":"video-lkhanauu-ma-hal-sa-pahal-sajana-lga-raga-ka-bjara-2026-03-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में होली से पहले सजने लगे रंगों के बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में होली का त्योहार नजदीक आते ही कुर्सी रोड और जानकीपुरम इलाके के बाजार रंगों से सजने लगे हैं। दुकानों पर पिचकारी, आकर्षक मास्क और हर्बल रंगों की भरमार दिखाई दे रही है। बाजारों में त्योहार की आहट साफ दिखाई देने लगी है।
इस बार खास तौर पर हर्बल रंगों की मांग अधिक देखने को मिल रही है। लोग त्वचा और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए केमिकल रंगों की जगह प्राकृतिक रंगों को प्राथमिकता दे रहे हैं। बच्चों के बीच कार्टून थीम वाली पिचकारियों और रंग-बिरंगे मास्क का खासा आकर्षण है।
दुकानदारों ने ग्राहकों की पसंद को देखते हुए नए डिजाइन की पिचकारियां, जैविक गुलाल और विभिन्न प्रकार के फेस मास्क स्टॉल पर सजा दिए हैं। हालांकि, अभी खरीदारी की रफ्तार धीमी है और व्यापारी ग्राहकों के बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। व्यापारियों को उम्मीद है कि होली नजदीक आते-आते बाजारों में रौनक बढ़ेगी और बिक्री में तेजी आएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।