{"_id":"69a3cdd11257beeb2302e8e0","slug":"video-sewer-overflow-in-narnaul-for-the-last-one-month-contaminated-water-flowing-on-road-2026-03-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में एक माह से हो रहा सीवर ओवरफ्लो, सड़क पर बह रहा दूषित पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में एक माह से हो रहा सीवर ओवरफ्लो, सड़क पर बह रहा दूषित पानी
वार्ड नंबर 27 में सुभाष पार्क की दीवार के साथ लगता सीवर ओवरफ्लो हो रहा है। जिसके कारण सीवर का गंदा व दूषित पानी सड़क पर दूर तक जमा रहता है। जिसके कारण दुर्गंध तो आती ही है साथ में जलभराव के कारण इसमें मच्छर भी पनपने लगे हैं। ऐसे में बीमारी का खतरा भी बना हुआ है।
आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि करीब एक माह से यह सीवर ओवरफ्लो हो रहा है। इस संबंध में कई बार नगर परिषद के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन वहां पर आश्वासन तो मिल जाता है, पर समस्या का समाधान अभी तक नहीं मिल पाया है।
लोगों ने बताया कि एक माह से सीवर के पानी में से आने वाली बदबू को झेल रहे हैं। इसके अलावा आवागमन के दौरान दुपहिया व चौपहिया वाहनों से लगने वाले दूषित पानी के छींटों से कपड़े भी गंदे होने का डर बना रहता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।