{"_id":"69a3cfc6193468efd60bf9c4","slug":"video-villagers-protest-against-the-jal-shakti-department-2026-03-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jammu: 'तीन दिन में पानी नहीं आया तो हाइवे जाम', कांग्रेस नेता करन दीप सिंह की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: 'तीन दिन में पानी नहीं आया तो हाइवे जाम', कांग्रेस नेता करन दीप सिंह की चेतावनी
Nikita Gupta
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:03 AM IST
पंचायत धनवा सलून में पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों ने शनिवार को जल शक्ति विभाग के खिलाफ रियासी-पौनी सड़क मार्ग में सलून की तरह जाने वाले लिंक रोड पर प्रदर्शन किया। स्थानीय लोग पंकज सिंह, हेम राज ने बताया कि बहुत दिनों से क्षेत्रवासी पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। कई दिन बीत गए है, उनको गुहार लगाते हुए कि पानी की सप्लाई चला दो,लोग परेशान हो रहे हैं,लेकिन खाली आश्वासन दिया जाता है। समस्या का समाधान अधिकारी नहीं निकालते है। मौके पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव करन दीप सिंह भी पहुंचे। उनकी मौजूदगी में भी जल शक्ति विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी हुई। मौके पर अपनी टीम के साथ पहुंचे सब इंस्पेक्टर बलजीत कौर व सब इंस्पेक्टर राजेश चौधरी ने विभाग के जूनियर इंजीनियर तनवीर से फोन पर बात की,जिन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही पानी की आपूर्ति बहाल होगी, आश्वासन के बाद प्रदर्शन खत्म हुआ। कांग्रेस नेता करन दीप सिंह ने कहा कि अगर तीन दिनों के अंदर गांव में पानी की समस्या हल नहीं हुई और रोजाना पानी नहीं आया तो वह लोगों साथ मिल कर हाइवे को बंद कर देंगे,इसके साथ ही प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर राजा राम, हंस राज, राकेश कुमार, रत्न सिंह, ठाकुर दास,जोगिंदर सिंह व अन्य लोग भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।