Lord Ganesha Puja Rules: हिंदू धर्म में गौरी पुत्र भगवान श्री गणेश को सुख, समृद्धि, वैभव, विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता का प्रतीक माना जाता है। इनकी पूजा आराधना के लिए बुधवार का दिन उत्तम माना जाता है। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले भगवान गणेश की पूजा जरूर करनी चाहिए। वैसे तो प्रत्येक शुभ कार्य से पहले गणेश जी का पूजन करना शुभ होता ही है। इसके अलावा बुधवार का दिन भी भगवान गणेश की पूजा के लिए उत्तम माना जाता है। इस दिन विधि पूर्वक भगवान गणेश की पूजा करने से वो भक्तों पर प्रसन्न होते हैं और सभी दुखों को हर लेते हैं। हालांकि कुछ ऐसी चीजें भी हैं, जिन्हें बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि इन चीजों को चढ़ाने से गणपति बाप्पा नाराज हो जाते हैं। आइए जानते हैं कौन सी वो चीजें हैं...
Lord Ganesha Puja Rules: भगवान गणेश की पूजा में न चढ़ाएं ये चीजें, होता है नकारात्मक प्रभाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुलसी
मान्यताओं के अनुसार, भगवान गणेश की पूजा में गलती से भी तुलसी की पत्तियों का इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए। गणेश की पूजा में तुलसी का इस्तेमाल करने से भगवान गणेश नाराज हो जाते हैं और पूजा का शुभ फल नहीं मिलता है।
कहा जाता है कि भगवान गणेश को सफेद फूल या केतकी के फूल भी नहीं अर्पित करनी चाहिए। दरअसल, शिव जी को केतकी के फूल पसंद नहीं हैं, जिसकी वजह से भगवान गणेश को भी केतकी के फूल नहीं चढ़ाए जाते हैं।
टूटे हुए अक्षत
गणेश जी की पूजा में अक्षत यानि चावल अर्पित करते समय इस बात का ध्यान रखें कि वो टूटे हुए न हों। टूटे हुए अक्षत चढ़ाने से पूजा का अशुभ फल प्राप्त होता है।
सूखे फूल
कभी भी भगवान गणेश की पूजा में सूखे और बासी फूल भूलकर भी न चढ़ाएं। पूजा में सूखे हुए फूलों का प्रयोग करना अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से परिवार में दरिद्रता आती है।