Nag Panchami Puja Vidhi: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी मनाई जा रही है। अंग्रेजी कैलंडर के अनुसार नागपंचमी आज यानी 02 अगस्त को है। ये दिन पूर्ण रूप से नाग देवता को समर्पित है। पौराणिक काल से ही सांपों को देवताओं की तरह पूजा जाता है। मान्यता है नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं जरूर पूरी होती हैं। नाग पंचमी पर भगवान शिव की पूजा-आराधना के साथ उनके गले की शोभा बढ़ाने वाले नाग देवता की विधिवत पूजा अर्चना होती है। कहा जाता है कि नाग की पूजा करने से सांपों के डसने का भय समाप्त हो जाता है। साथ ही इस दिन नाग देवता की आराधना करने से भक्तों को उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है और कई अन्य प्रकार के भी शुभ फल प्राप्त होते हैं। आइए जानते हैं किस विधि से पूजा करने पर नाग देवता की कृपा प्राप्त होती है...
Nag Panchami 2022: नागपंचमी पर कैसे करें नाग देवता की पूजा? जानें क्या है सही विधि
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Tue, 02 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन