फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nag Panchami 2022: नाग पंचमी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, जानिए सरल पूजा विधि और महत्व

Tue, 02 Aug 2022 02:54 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 02 Aug 2022 02:54 PM IST
विज्ञापन
Nag Panchami 2022 Date Time Shubh Muhurat And Puja Vidhi In Hindi
श्रावण माह में कब है नाग पंचमी का पर्व - फोटो : iStock

Nag Panchami 2022 Date: हिंदू पंचांग के अनुसार आज सावन माह की पंचमी तिथि है और इसी तिथि पर नाग पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजा की जाती है। यह दिन पूर्ण रूप से नाग देवता को समर्पित है। नाग पंचमी पर नाग देवता ही पूजा करने पर व्यक्ति की कुंडली में मौजूद कालसर्प दोष खत्म हो जाता है।  मान्यता है नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं जरूर पूरी होती हैं। पौराणिक काल से ही सांपों को देवताओं की तरह पूजा जाता है। ऐसी मान्यता है कि नाग की पूजा करने से सांपों के डसने का भय समाप्त हो जाता है। भगवान भोलेनाथ के गले में भी नाग देवता लिपटे रहते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, नाग पंचमी के दिन नाग देवता की आराधना करने से भक्तों को उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है और कई अन्य प्रकार के भी शुभ फल प्राप्त होते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं नाग पंचमी की तिथि, पूजा विधि और महत्व के बारे में...



Koo App

सभी भक्तों को नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनायें।

View attached media content

- Banna Gupta (@ur_banna) 2 Aug 2022

Nag Panchami 2022 Date Time Shubh Muhurat And Puja Vidhi In Hindi
श्रावण माह में कब है नाग पंचमी का पर्व - फोटो : अमर उजाला
नाग पंचमी 2022 कब है?

श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 2 अगस्त 2022 के दिन पड़ रही है। ऐसे में इस बार नाग पंचमी 02 अगस्त को मनाई जाएगी।

Koo App

May the auspicious occasion of #NagPanchami be full of celebrations and spirituality for you and your loved ones.

View attached media content

- Arjun Munda (@arjunmunda) 2 Aug 2022

Nag Panchami 2022 Date Time Shubh Muhurat And Puja Vidhi In Hindi
श्रावण माह में कब है नाग पंचमी का पर्व - फोटो : iStock
नाग पंचमी 2022 शुभ मुहूर्त

नाग पंचमी 2022 तिथि की शुरुआत- 02 अगस्त सुबह 5 बजकर 13 मिनट से
नाग पंचमी 2022 तिथि समाप्ति- 03 अगस्त सुबह 05 बजकर 41 मिनट पर
नाग पंचमी 2022 पूजा का शुभ मुहूर्त-  02 अगस्त सुबह 5 बजकर 43 मिनट से शुरू होकर सुबह 8 बजकर 25 मिनट तक

विज्ञापन
विज्ञापन
Nag Panchami 2022 Date Time Shubh Muhurat And Puja Vidhi In Hindi
श्रावण माह में कब है नाग पंचमी का पर्व - फोटो : iStock
नाग पंचमी पूजन विधि

नाग पंचमी वाले दिन अनन्त, वासुकी, पद्म, महापद्म, तक्षक, कुलीर, कर्कट, शंख, कालिया और पिंगल नामक देव नागों की पूजा की जाती है। ऐसे में इस दिन घर के दरवाजे पर सांप की आठ आकृति बनाएं।

विज्ञापन
Nag Panchami 2022 Date Time Shubh Muhurat And Puja Vidhi In Hindi
श्रावण माह में कब है नाग पंचमी का पर्व - फोटो : iStock

फिर हल्दी, रोली, चावल और फूल चढ़ाकर नागदेवता की पूजा करें। मिष्ठान का भोग लगाकर नाग देवता की कथा अवश्य पढ़ें। पूजा करने के बाद कच्चा दूध में घी, चीनी मिलाकर उसे लकड़ी पर रखें गए सांप को अर्पित करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed