फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नवरात्रि भोग लिस्ट: नवरात्रि में किस दिन क्या चढ़ाएं? जानें मां दुर्गा के 9 स्वरूपों के भोग की पूरी लिस्ट

Tue, 06 Oct 2026 11:47 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 06 Oct 2026 11:47 AM IST
सार

नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, हर दिन देवी को विशेष भोग अर्पित करने का विधान है। आइए जानते हैं नवरात्रि के 9 दिनों में किस स्वरूप को कौन सा भोग चढ़ाना शुभ माना जाता है।

विज्ञापन
Navratri 2026  Know What Bhog to Offer to 9 Forms of Maa Durga on each Days  in hindi
नवरात्रि के 9 दिनों के लिए भोग - फोटो : Amar ujala

Navratri 9 Days Bhog: नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान भक्त व्रत-उपवास रखने के साथ देवी मां की विधि-विधान से आराधना करते हैं। पूजा में भोग और प्रसाद का भी विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के प्रत्येक दिन देवी के अलग स्वरूप को उनकी प्रिय मानी जाने वाली चीजों का भोग अर्पित किया जाता है। मान्यता है कि श्रद्धा और नियमपूर्वक देवी को भोग लगाने से मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है और जीवन की परेशानियों से राहत मिलती है। कई भक्त नौ दिनों तक अलग-अलग प्रसाद तैयार करके देवी को अर्पित करते हैं और बाद में इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण या दान करते हैं। आइए जानते हैं नवरात्रि के नौ दिनों में किस देवी को कौन सा भोग अर्पित किया जाता है और इससे जुड़ी क्या मान्यताएं हैं।

Trending Videos
Navratri 2026  Know What Bhog to Offer to 9 Forms of Maa Durga on each Days  in hindi
इस दिन देवी को गाय के शुद्ध घी का भोग लगाने की परंपरा बताई गई है। - फोटो : Adobe Stock

पहला दिन: मां शैलपुत्री को घी का भोग
नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इस दिन देवी को गाय के शुद्ध घी का भोग लगाने की परंपरा बताई गई है। मान्यता के अनुसार, मां शैलपुत्री को घी अर्पित करने से आरोग्य और सुख-समृद्धि की कामना पूरी होती है। भक्त श्रद्धा के साथ देवी को घी अर्पित कर प्रसाद ग्रहण करते हैं।

Navratri 2026  Know What Bhog to Offer to 9 Forms of Maa Durga on each Days  in hindi
मां ब्रह्मचारिणी को शक्कर, मिश्री या पंचामृत का भोग लगाया जाता है। - फोटो : adobe stock

दूसरा दिन: मां ब्रह्मचारिणी को शक्कर और मिश्री
दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की आराधना होती है। इस दिन देवी को शक्कर, मिश्री या पंचामृत का भोग लगाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां ब्रह्मचारिणी को मीठी चीजों का भोग लगाने और उसका दान करने से दीर्घायु और मानसिक शांति की कामना की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Navratri 2026  Know What Bhog to Offer to 9 Forms of Maa Durga on each Days  in hindi
खीर को विशेष रूप से देवी को अर्पित किया जाता है। - फोटो : instagram

तीसरा दिन: मां चंद्रघंटा को खीर
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है। इस दिन दूध और दूध से बनी मिठाइयों का भोग लगाने की परंपरा है। खीर को विशेष रूप से देवी को अर्पित किया जाता है। मान्यता है कि मां चंद्रघंटा को दूध से बने प्रसाद का भोग लगाने से जीवन में सुख-शांति आती है और नकारात्मक परिस्थितियों से राहत मिलती है।

विज्ञापन
Navratri 2026  Know What Bhog to Offer to 9 Forms of Maa Durga on each Days  in hindi
इस दिन देवी को मालपुए का भोग लगाने की मान्यता है। - फोटो : Instagram

चौथा दिन: मां कूष्मांडा को मालपुआ
चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है। इस दिन देवी को मालपुए का भोग लगाने की मान्यता है। पूजा के बाद मालपुए का प्रसाद जरूरतमंदों या योग्य व्यक्ति को दान करने की परंपरा भी बताई जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इससे बुद्धि और विवेक में वृद्धि की कामना की जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed