{"_id":"674ea1e4bd78947d3e0313e5","slug":"panchak-in-december-2024-mrityu-panchak-in-december-never-do-these-things-on-panchak-disprj-2024-12-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Panchak In December 2024 : दिसंबर माह में मृत्यु पंचक, 5 दिन न करें ये गलतियां","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Panchak In December 2024 : दिसंबर माह में मृत्यु पंचक, 5 दिन न करें ये गलतियां
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Thu, 05 Dec 2024 12:23 PM IST
सार
Mrityu Panchak Niyam: साल के आखिरी महीने में पांच दिन बेहद अशुभ रहने वाले हैं। इन दिनों में पंचक लग जाएगा। कहा जाता है कि इन पांच दिनों में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए।
Jyotish Shastra mein Panchak Ka Arth: दिसंबर का महीना शुरू हो चुका है और इस महीने में कई बड़े ग्रह गोचर करने वाले हैं। साल के आखिरी महीने में पांच दिन बेहद अशुभ रहने वाले हैं। इन दिनों में पंचक लग जाएगा। कहा जाता है कि इन पांच दिनों में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए।
पंचक महीने का पांचवा दिन होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ये पांच दिन बेहद शुभ माने जाते हैं। दिसंबर माह में पंचक 7 दिसंबर से प्रारंभ होकर 11 दिसंबर को समाप्त होगा। यह साल का आखिरी पंचक है और इसे अशुभ माना जाता है। शनिवार के दिन पड़ने वाली पंचक तिथि अशुभ मानी जाती है। इसे मृत्यु पंचक कहा जाता है। इस अवधि में दुर्घटनाओं की संभावना अधिक रहती है। आइए जानते हैं पंचक के दिनों में क्या नहीं करना चाहिए।
पंचक क्या है?
हिन्दू पंचांग के अनुसार नक्षत्रों को तत्व माना गया है। इसमें कुछ नक्षत्रों को शुभ और कुछ को अशुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पांच नक्षत्रों धनिष्ठा, शततारका, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद और रेवती का संयोग अशुभ माना जाता है। नक्षत्रों की इस स्थिति को पंचक कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
मृत्यु पंचक नियम
- फोटो : amar ujala
दिसंबर माह में पंचक कब है?
दिसंबर माह में पंचक 7 दिसंबर 2024 को प्रातः 5:07 बजे शुरू होगा और 11 दिसंबर को प्रातः 11:48 बजे समाप्त होगा। शनिवार से प्रारंभ होने वाले पंचक को मृत्यु पंचक कहा जाता है। मृत्यु पंचक पर बुरी शक्तियों का प्रभुत्व है जिसके कारण व्यक्ति को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से कष्ट होता है।
4 of 4
मृत्यु पंचक नियम
- फोटो : freepik
पंचक के दिन क्या न करें
पंचक के दिन कोई भी नया काम शुरू नहीं करना चाहिए।
पंचक के दिन घर में कोई भी नया काम नहीं करना चाहिए, इससे घर में वास्तुदोष उत्पन्न हो सकता है।
पंचक के दिनों में दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। दक्षिण दिशा यम की दिशा है।
पंचक के दिन नई चीजें न खरीदें, नकारात्मक प्रभाव बढ़ता है।
पंचक के दिनों में विवाहित स्त्री को अपने मायके या ससुराल नहीं जाना चाहिए। इस दौरान यात्रा कष्टकारी हो सकती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X