Raksha Bandhan 2022: भाई-बहन के प्यार का प्रतीक राखी का त्योहार इस साल 11 अगस्त को मनाया जाएगा। ये पर्व हर साल सावन महीने की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है। इस दिन बहनें भाईयों की कलाई पर प्यार का धागा बांधती हैं, जिसे रक्षाबंधन कहा जाता है। रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं। वहीं भाई प्रेमरूपी रक्षा धागे को बंधवा कर बहन की जीवन भर रक्षा करने का संकल्प लेते हैं। रक्षाबंधन का ये पावन पर्व जल्द ही आने वाला है। बाजारों में भी रंग बिरंगी राखियां सज गई हैं। अधिकतर बहनों ने अपने भाइयों के लिए राखी लेनी शुरू कर दी है। लेकिन यदि आप इस रक्षाबंधन को अपने भाइयों के लिए शुभ बनाना चाहती हैं और उनके जीवन में समृद्धि चाहती हैं तो उनकी राशि के अनुसार ही राखी बांधें। ज्योतिष में मान्यता है कि भाईयों को राशि अनुसार राखी बांधना शुभ होता है। किस राशि के भाइयों को कौन-से रंग की राखी बांधनी चाहिए? आइए जानते हैं...
Raksha Bandhan 2022: राशि अनुसार भाईयों की कलाई पर बांधें राखी, भाई के जीवन में भर जाएंगी खुशियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि
ज्योतिष के अनुसार, मेष राशि के जातकों पर मंगल ग्रह का प्रभाव होता है। लाल रंग ऐसे लोगों के लिए शुभ होता है। ऐसे में यदि आपके भाई की राशि मेष है, तो आपको अपने भाई की कलाई पर लाल रंग की राखी बांधनी चाहिए।
वृष राशि
वृष राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के जातकों के लिए नीला, जामुनी, सफेद रंग इनके लिए शुभ होता है। ऐसे में यदि आपके भाई की राशि वृष है, तो आप उनके लिए नीली रंग की राखी खरीद सकते हैं। नीली रंग की राखी आपके भाई के जीवन में खुशियां लेकर आएगी।
मिथुन राशि
यदि आपके भाई की राशि मिथुन है तो उनके लिए हरे रंग की राखी शुभ होगी। दरअसल, मिथुन राशि पर बुध का प्रभाव होता है, इसलिए इन लोगों के लिए हरे रंग को अधिक भाग्यशाली माना जाता है।
कर्क राशि
ज्योतिष के अनुसार, कर्क राशि के लोगों पर चंद्रमा का प्रभाव होता है और सफेद रंग कर्क राशि के लोगों के लिए काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में यदि आपके भाई की राशि कर्क है, तो उनकी कलाई पर सफेद रंग की राखी बांधनी चाहिए।