फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan Second Pradosh Vrat: सावन के दूसरे प्रदोष व्रत पर करें ये उपाय, कर्ज से मिलेगी मुक्ति

Mon, 08 Aug 2022 12:06 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 08 Aug 2022 12:06 PM IST
विज्ञापन
Sawan 2022 Second Pradosh Vrat Upay in hindi
सावन के दूसरे प्रदोष व्रत पर करें ये उपाय - फोटो : iStock

Sawan 2022 Second Pradosh Vrat : कल यानी 9 अगस्त को सावन माह का दूसरा प्रदोष व्रत है। इस दिन मंगलवार होने से ये भौम प्रदोष रहेगा। वैसे तो हर माह में दो व्रतोष व्रत पड़ते हैं, लेकिन सावन माह के प्रदोष व्रत का महत्व ही अलग होता है। प्रदोष व्रत वाले दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा की जाती है। इस दिन भगवान भोलेनाथ के भक्त व्रत रखते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं। कहा जाता है कि इस व्रत को करने शिवीजी प्रसन्न होते हैं। प्रदोष व्रत करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है। जो भी जातक नियम और निष्ठा से प्रदोष व्रत रखता है उसके सभी कष्टों का नाश होता है। त्रयोदशी तिथि के दिन प्रदोष काल में माता पार्वती और भगवान भोलेशंकर की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन शिव जी के साथ माता पार्वती की पूजा करने से भक्तों को सुखी जीवन का आशीर्वाद मिलता है। इसके अलावा इस दिन कुछ उपाय करने से सभी समस्याएं खत्म हो जाती हैं... 

Sawan 2022 Second Pradosh Vrat Upay in hindi
सावन के दूसरे प्रदोष व्रत पर करें ये उपाय - फोटो : iStock

भौम प्रदोष व्रत कर्ज मुक्ति के उपाय के लिए भी उत्तम दिन माना जाता है। इस दिन पूजन करते समय शिव जी का शहद से अभिषेक करना चाहिए और कर्ज मुक्ति के लिए इस मंत्र का कम से कम एक माला या का यथाशक्ति जप करना चाहिए।
 "ॐ ऋणमुक्तेश्वराय नमः शिवाय"

Sawan 2022 Second Pradosh Vrat Upay in hindi
सावन के दूसरे प्रदोष व्रत पर करें ये उपाय - फोटो : iStock

इस मंत्र जाप पूरा होने के बाद शिव जी से कर्ज मुक्ति की प्रार्थना करनी चाहिए। ज्योतिष में मान्यता है कि प्रत्येक प्रदोष व्रत वाले दिन इस मंत्र का जाप किया जाए तो जल्दी ही कर्ज से मुक्ति मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan 2022 Second Pradosh Vrat Upay in hindi
सावन के दूसरे प्रदोष व्रत पर करें ये उपाय - फोटो : iStock

इसके अलावा यदि आप जल्द ही कर्ज से मुक्ति प्राप्त करना चाहते हैं, तो भौम प्रदोष व्रत पूजन करने के साथ ही इस दिन आपको हनुमान जी की आराधना भी करनी चाहिए। साथ ही कर्ज मुक्ति के लिए इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। चालीसा पूर्ण होने के बाद हनुमान जी को बूंदी के लड्डू का भोग लगाना चाहिए।

विज्ञापन
Sawan 2022 Second Pradosh Vrat Upay in hindi
सावन के दूसरे प्रदोष व्रत पर करें ये उपाय - फोटो : istock

प्रदोष व्रत के दिन मंगलवार होता है, ऐसे में ज्योतिष दृष्टि से भी इसका महत्व माना जाता है। प्रदोष व्रत के दिन मंगलदेव के के 21 या 108 नामों का यथाशक्ति पाठ करना चाहिए। मान्यता है कि इससे जल्दी ही कर्ज से मुक्ति प्राप्त होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed