Sawan 4th Somwar Vrat 2022: देवों के देव महादेव का प्रिय माह सावन समाप्त होने वाला है। 14 जुलाई से शुरू हुआ सावन माह 12 अगस्त को समाप्त हो जाएगा। वहीं सावन का चौथा और आखिरी सोमवार 8 अगस्त 2022 को है। सावन के हर सोमवार पर शिव जी की पूजा का विशेष महत्व है। सावन माह के प्रत्येक सोमवार शिव भक्तों के लिए बेहद खास माने जाते हैं। इस दिन शिव भक्त व्रत रखते हैं और विधि पूर्वक पूजा करते हैं। मान्यता है की सावन के सोमवार का व्रत रखने और पूजा करने से जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद दिलाने वाला सावन सोमवार भी खत्म होने वाला है। महादेव को प्रसन्न करने के लिए भक्तों के पास सिर्फ एक सोमवार बचा हुआ है। ऐसे में इस दिन आपको विशेष पूजा आराधना करनी चाहिए। आइए जानते हैं सावन के आखिरी सोमवार पर पूजा विधि के बारे में...
Last Sawan Somvar 2022: कब है सावन का आखिरी सोमवार? जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Fri, 05 Aug 2022 06:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन