Last Sawan Somwar 2022 Vrat भगवान भोलेनाथ का प्रिय महीना सावन कुछ दिनों में समाप्त होने वाला है। 14 जुलाई से शुरू हुआ ये पावन माह 12 अगस्त को समाप्त हो जाएगा। इस साल सावन में कुल 4 सोमवार पड़ रहे थे, जिसमे से 3 बीत चुके हैं। चौथा यानी सावन का आखिरी सोमवार 8 अगस्त को है। ऐसे में महादेव की कृपा पाने के लिए आपके पास सिर्फ एक सोमवार बचा है। सावन सोमवार पर भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। सावन सोमवार के दिन भोलेनाथ के भक्त शिवलिंग का रुद्राभिषेक करते हैं। मान्यता है कि सावन सोमवार पर रुद्राभिषेक करने से दरिद्रता और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इसके अलावा यदि आप जीवन की अन्य समस्याओं को दूर करना चाहते हैं, तो सावन के आखिरी सोमवार पर कुछ उपाय भी करने चाहिए। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में...
Sawan 2022: इस दिन है सावन का अंतिम सोमवार, धन में वृद्धि और सुख-शांति के लिए करें ये उपाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति के लिए उपाय
सावन के आखिरी सोमवार पर रात को 9 से 10 बजे के बीच शिवलिंग के पास घी का दीपक जलाएं। साथ ही अगले दिन शिवलिंग पर गन्ने के रस से अभिषेक करें। ज्योतिष के अनुसार, ऐसा करने से आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है। साथ ही धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।
कर्ज मुक्ति के लिए उपाय
यदि आप कर्ज से परेशान हैं और काफी प्रयास करने के बाद भी आपको कर्ज से मुक्ति नहीं मिल पा रही है, तो सावन के आखिरी सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल में अक्षत यानी चावल मिलाकर अर्पित करें। ऐसा करने से धीरे-धीरे कर्ज की समस्या से मुक्ति मिलने लगती है।
कष्टों से छुटकारा पाने के लिए
सावन के सोमवार पर जल में काले तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। ज्योतिष के अनुसार, ऐसा करने से व्यक्ति को सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। साथ ही अटके हुए काम भी बनने लगते हैं। साहस-पराक्रम में वृद्धि होती है।
देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए
हिंदू धर्म में बेलपत्र के वृक्ष को श्रीवृक्ष भी कहा जाता है। मान्यता है कि इसकी जड़ में स्वयं मां लक्ष्मी का वास होता है। यही वजह है कि सावन के सोमवार को बेलपत्र के वृक्ष की पूजा-अर्चना करने से धन की देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। धन वृद्धि का आशीर्वाद देती हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।