सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Diwali 2021: आज दिवाली के इस मुहूर्त पर करें मां लक्ष्मी का पूजन, लगाएं केसरभात का भोग

धर्म डेस्क, अमरउजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 04 Nov 2021 06:52 AM IST
विज्ञापन
This Diwali worship Goddess Lakshmi on this auspicious muhurat, offer her kesarbhat
देवी लक्ष्मी

दीपावली या दिवाली रोशनी का त्योहार है और साल के सबसे मनाए जाने वाले त्योहारों में से एक है। कार्तिक मास की अमावस्या का दिन दीपावली के रूप में पूरे देश में बडी धूम-धाम से मनाया जाता हैं। इसे रोशनी का पर्व भी कहा जाता है। हिंदू महाकाव्य रामायण के अनुसार, यह एक ऐसा दिन है जब भगवान राम, देवी सीता, लक्ष्मण और हनुमान 14 साल के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे। तब अयोध्या वासियों ने श्री रामचन्द्र के लौटने की खुशी में दीप जलाकर खुशियां मनायी थीं, इसी याद में आज तक दिवाली पर दीपक जलाए जाते हैं। दीपावली पर जुआ खेलने की भी प्रथा हैं। ऐसा माना जाता है जुआ खेलकर यह पता चलता है कि उनका पूरा साल कैसा रहेगा। इसके अलावा, यह भी माना जाता है कि देवी लक्ष्मी का जन्म दिवाली पर ब्रह्मांडीय महासागर (समुद्र मंथन) के मंथन के दौरान हुआ था। इस प्रकार, दिवाली पूजा के दौरान देवी लक्ष्मी सबसे महत्वपूर्ण देवता हैं।

Trending Videos
This Diwali worship Goddess Lakshmi on this auspicious muhurat, offer her kesarbhat
दिवाली शुभ मुहूर्त - फोटो : dhanteras

दिवाली 2021 की  तिथि 

अमावस्या तिथि आरम्भ : 04 नवंबर प्रातः  06: 03 मिनट से 
अमावस्या तिथि समाप्त: 05 नवम्बर प्रातः 02 :44 मिनट तक 

 लक्ष्मी पूजन मुहूर्त

सायं 06: 09 मिनट से रात 08: 20 मिनट तक 
पूजन अवधि : 01 घंटे 55 मिनट

विज्ञापन
विज्ञापन
This Diwali worship Goddess Lakshmi on this auspicious muhurat, offer her kesarbhat
maa lakshmi - फोटो : maa lakshmi

दिवाली की पूजन विधि 

  • सबसे पहले पूजा का संकल्प लें।
  • उसके उपरान्त श्रीगणेश, लक्ष्मी, सरस्वती जी के साथ कुबेर का पूजन करें।
  • एकाक्षी नारियल या 11 कमलगट्टे पूजा स्थल पर रखें।
  • इसके उपरांत श्रीयंत्र की पूजा करें और उत्तर दिशा में उसे स्थापित करें।
  • देवी सूक्तम का पाठ करें।
This Diwali worship Goddess Lakshmi on this auspicious muhurat, offer her kesarbhat
maa laxmi - फोटो : istock
मां लक्ष्मी का भोग 
  • मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए फलों में आप लक्ष्मी जी की पूजा में सिंघाड़ा,अनार, श्रीफल आदि अर्पित कर सकते हैं।
  • दिवाली की पूजा में सीताफल को भी रखा जाता है।
  • इसके अलावा दिवाली की पूजा में कुछ लोग ईख भी रखते हैं।
  • मिष्ठान में मां लक्ष्मी को केसरभात, चावल की खीर जिसमें केसर पड़ा हो, हलवा आदि भी बहुत पसंद हैं।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed