Honor भले ही भारत में अभी कम फोन लॉन्च कर रहा हो, लेकिन अपने घरेलू बाजार चीन में कंपनी लगातार तहलका मचा रही है। इसी कड़ी में ऑनर ने अपना नया और बेहद दमदार स्मार्टफोन Honor X80 Pro Max लॉन्च कर दिया है।
Honor X80 Pro Max: 10,000 Nits ब्राइटनेस और 11000mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!
Honor X80 Pro Max: चीन की कंपनी ऑनर ने अपना नया स्मार्टफोन ऑनर X80 प्रो मैक्स लॉन्च कर दिया है। यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जिसमें 10,000nits पीक ब्राइटनेस वाली स्क्रीन दी गई है। फोन में 11,000mAh की विशाल बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग भी मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह फोन 26 घंटे से ज्यादा की लगातार लाइव स्ट्रीमिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना चुका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया की सबसे ज्यादा ब्राइटनेस
ऑनर ने इस फोन की स्क्रीन के मामले में एक नया बेंचमार्क सेट किया है:
- साइज और क्वालिटी: फोन में 6.8-इंच की बड़ी 1.5K Ultra HD OLED डिस्प्ले दी गई है।
- स्मूदनेस: गेमिंग और स्क्रॉलिंग के लिए इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है।
- सबसे खास बात: यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जो 10,000 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसका मतलब है कि कड़ी धूप में भी फोन की स्क्रीन शीशे की तरह साफ दिखेगी।
11000mAh की पावर और वर्ल्ड रिकॉर्ड
Honor X80 Pro Max की दूसरी सबसे बड़ी खूबी इसकी विशालकाय बैटरी है:
बैटरी और चार्जिंग: इसमें 11000mAh की पावरफुल बैटरी है जिसे तेजी से चार्ज करने के लिए 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। साथ ही, यह 27W रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।
बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड: इस फोन ने लगातार 26 घंटे, 8 मिनट और 34 सेकेंड तक लाइव स्ट्रीमिंग करके दुनिया में सबसे लंबी मोबाइल बैटरी लाइफ का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
कंपनी के कुछ और हैरान करने वाले दावे:
- स्टैंडबॉय टाइम: फुल चार्ज पर 42 दिन।
- रील्स/शॉर्ट वीडियो: लगातार 33.5 घंटे।
- गेमिंग: फुल चार्ज पर लगातार 23.9 घंटे।
पानी और गिरने से भी बेअसर
यह फोन सिर्फ फीचर्स में नहीं, बल्कि बिल्ड क्वालिटी में भी प्रो मैक्स है:
- वाटर और डस्ट प्रूफ: इसे IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है। यानी धूल, पानी, चाय, कॉफी या तेल गिरने पर भी फोन खराब नहीं होगा।
- गहरे पानी में सुरक्षित: कंपनी का दावा है कि यह 10 मीटर गहरे पानी में भी सुरक्षित रह सकता है।
- ड्रॉप प्रोटेक्शन: इसे SGS Gold Label 5-स्टार सर्टिफिकेशन मिला है। यानी 3 मीटर (करीब 10 फीट) की ऊंचाई से गिरने पर भी फोन टूटेगा नहीं।
परफॉर्मेंस और कैमरा
- प्रोसेसर: फोन में क्वालकॉम का ऑक्टा-कोर Snapdragon 6 Gen 5 (4nm) चिपसेट दिया गया है, जो डेली टास्क और गेमिंग को आसानी से हैंडल कर लेगा।
- रैम और स्टोरेज: यह फोन 12GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज को सपोर्ट करता है।
- कैमरा: पीछे की तरफ LED फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन एआई (AI) कैमरा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।