रियलमी ने भारतीय ग्राहकों के लिए अपना नया स्मार्टफोन realme P4R 5G मार्केट में उतार दिया है। अगर आप एक ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जिसकी बैटरी कई दिनों तक चले, परफॉरमेंस स्मूद हो और जिसमें लेटेस्ट एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) फीचर्स हों, तो यह फोन आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
रियलमी के बजट स्मार्टफोन की बिक्री शुरू: Realme P4R 5G की पहली सेल, कंपनी का दावा-3 दिन तक चलेगी बैटरी!
Realme P4R 5G Sale Starts: रियलमी ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन रियलमी P4R 5G की पहली सेल शुरू कर दी है। इसमें बड़ी बैटरी, बढ़िया रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर और AI कैमरा दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर तीन दिन तक बैकअप दे सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीमत और शानदार ऑफर्स
कंपनी ने फोन को तीन अलग-अलग वैरियंट (रैम और स्टोरेज) में पेश किया है। लॉन्च ऑफर के तहत पहले 12 घंटों के लिए ₹2,000 का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है।
- 4GB रैम + 128GB स्टोरेज: असली कीमत ₹18,999 (ऑफर के बाद: ₹16,999)
- 6GB रैम + 128GB स्टोरेज: असली कीमत ₹20,999 (ऑफर के बाद: ₹18,999)
- 6GB रैम + 256GB स्टोरेज: असली कीमत ₹22,999 (ऑफर के बाद: ₹20,999)
खास ऑफर: ग्राहकों को 3 महीने तक की नो कॉस्ट ईएमआई (No Cost EMI) की सुविधा भी मिल रही है।
Realme P4R 5G के खास फीचर्स
8000mAh की मॉन्स्टर बैटरी
इस फोन की सबसे बड़ी खूबी इसकी 8000mAh की टाइटन बैटरी है।
- बैटरी बैकअप: कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह फोन 3 दिन तक चल सकता है।
- चार्जिंग: इसमें 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। साथ ही इसमें रिवर्स चार्जिंग और AI बैटरी मैनेजमेंट जैसे फीचर्स हैं।
- लंबी उम्र: 1600 बार चार्ज करने के बाद भी बैटरी की हेल्थ 80% से ज्यादा बनी रहेगी। इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद फोन सिर्फ 8.8mm पतला है।
स्मूद और चमकदार डिस्प्ले
फोन में 6.8 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है।
- रिफ्रेश रेट: 144Hz रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रीन चलाने में बेहद स्मूद लगती है।
- ब्राइटनेस और साउंड: धूप में भी स्क्रीन साफ दिखे, इसके लिए 1200 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। म्यूजिक और वीडियो के मजे के लिए इसमें 400% एक्स्ट्रा वॉल्यूम वाला सुपर लीनियर स्पीकर है।
परफॉरमेंस और कूलिंग सिस्टम
- प्रोसेसर: गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर लगा है।
- हीट कंट्रोल: गेम खेलते समय फोन गर्म न हो, इसके लिए इसमें का बड़ा वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है।
- सॉफ्टवेयर: यह फोन लेटेस्ट realme UI 7.0 पर चलता है। कंपनी इसमें 2 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट देगी।
AI फीचर्स वाला 50MP कैमरा
- फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसमें 50MP का AI मेन कैमरा है।
- इसमें फोटो को और बेहतर बनाने के लिए कई AI फीचर्स दिए गए हैं, जैसे:
- बैकग्राउंड से फालतू चीजें हटाने के लिए AI Eraser 2.0
- धुंधली फोटो को साफ करने के लिए AI Unblur और AI Ultra Clarity
- फोन में गूगल जेमिनी भी दिया गया है, जो आपके रोजमर्रा के कामों और क्रिएटिविटी को आसान बनाएगा।
मिलिट्री ग्रेड मजबूती
फोन को गिरने या पानी से बचाने के लिए इसमें मजबूत ArmorShell बॉडी दी गई है। इसे शॉक रेजिस्टेंस के लिए मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन मिला है। साथ ही धूल और पानी की छीटों से बचने के लिए इसे IP65 रेटिंग मिली है। साथ ही यह फोन तीन खूबसूरत रंगों में आता है- टाइटेनियम ग्लेयर, सिल्वर ग्लेयर और लैवेंडर ग्लेयर।
क्या आपको यह फोन खरीदना चाहिए?
अगर आपका बजट कम है और आपकी पहली पसंद एक बड़ी बैटरी वाला फोन है जिसे बार-बार चार्ज करने की झंझट न हो, तो Realme P4R 5G आपके लिए एकदम सही है। इस प्राइस रेंज में बाजार में वीवो, मोटोरोला और टेक्नो के विकल्प भी मौजूद हैं, लेकिन जब बात 8000mAh की बड़ी बैटरी और दमदार AI फीचर्स की आती है, तो रियलमी का यह फोन उन सभी से एक कदम आगे निकल जाता है।