फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Poco C51 Vs Realme Narzo N53: 10 हजार से कम कीमत में कौन सा फोन है आपके लिए बेस्ट, जानें सभी डिटेल्स

Tue, 05 Sep 2023 03:22 PM IST
विशाल मैथिल टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशाल मैथिल Updated Tue, 05 Sep 2023 03:22 PM IST
विज्ञापन
Poco C51 Vs Realme Narzo N53 Know Which Budget Phone Is Best Under 10000 Check details in Hindi
Poco C51 Vs Realme Narzo N53 - फोटो : अमर उजाला

स्मार्टफोन ब्रांड पोको ने अपने नए फोन Poco C51 को भारत में लॉन्च कर दिया है। फोन 10 हजार से कम कीमत में आता है। इस कीमत पर फोन को मुकाबल Realme Narzo N53 से है। दोनों फोन लगभग एक ही कीमत पर आते हैं। Realme Narzo N53 में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.74 इंच की डिस्प्ले मिलती है। वहीं Poco C51 में 6.52 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट मिलता है। दोनों फोन 4जी कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। चलिए जानते हैं दोनों फोन के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और बैटरी के बारे में...

Poco C51 Vs Realme Narzo N53 Know Which Budget Phone Is Best Under 10000 Check details in Hindi
Poco C51 - फोटो : अमर उजाला
Poco C51 Vs Realme Narzo N53: डिस्प्ले और डिजाइन

Poco C51 में 6.52 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले है, जो (1600 x 720 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है। वहीं Realme Narzo N53 में 6.74 इंच की डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz, 450 निट्स की ब्राइटनेस और 90.3 फीसदी स्क्रीन टू बॉडी रेशियो मिलता है। 

Poco C51 Vs Realme Narzo N53 Know Which Budget Phone Is Best Under 10000 Check details in Hindi
Realme Narzo N53 - फोटो : Realme
Poco C51 Vs Realme Narzo N53: प्रोसेसर और स्टोरेज

Realme Narzo N53 में Unisoc T612 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है। इसमें 6 जीबी वर्चुअल रैम भी मिलती है। फोन में एंड्रॉयड 13 आधारित Realme UI 4.0 मिलती है। फोन में मिनी कैप्सूल फीचर भी है। Poco C51 की बात करें तो इसके साथ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G36 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज में पेश किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Poco C51 Vs Realme Narzo N53 Know Which Budget Phone Is Best Under 10000 Check details in Hindi
Poco C51 - फोटो : अमर उजाला
Poco C51 Vs Realme Narzo N53: कैमरा 

Realme Narzo N53 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल और सेकेंडरी AI कैमरा है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। वहीं Poco C51के कैमरे की बात करें तो  इसके साथ डुअल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। 

विज्ञापन
Poco C51 Vs Realme Narzo N53 Know Which Budget Phone Is Best Under 10000 Check details in Hindi
Realme Narzo N53 - फोटो : Realme
Poco C51 Vs Realme Narzo N53: बैटरी

Realme Narzo N53 में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W की SuperVOOC फास्ट चार्जिंग है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। वहीं Poco C51 के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed