सब्सक्राइब करें

Upcoming Smartphone: इस हफ्ते लॉन्च होंगे कई नए स्मार्टफोन, बजट 5G से लेकर प्रीमियम मॉडल तक होंगे शामिल

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Sun, 31 May 2026 12:38 PM IST
सार

Upcoming Smartphone June 2026: जून का पहला सप्ताह स्मार्टफोन खरीदारों के लिए खास रहने वाला है। Lava, Xiaomi और Motorola जैसे ब्रांड नए डिवाइस लॉन्च करने जा रहे हैं। वहीं Redmi और Huawei भी अपने नए स्मार्टफोन्स से पर्दा उठाने की तैयारी में हैं। खास बात यह है कि इस बार हर बजट के ग्राहकों के लिए नए विकल्प मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
upcoming smartphones June 2026 launching in india first week
जून में लॉन्च होंगे 5 स्मार्टफोन - फोटो : एआई जनरेटेड
स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए यह सप्ताह काफी रोमांचक रहने वाला है। बजट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक कई नए फोन लॉन्च होने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस सप्ताह लॉन्च होने वाले कुछ खास स्मार्टफोन्स के बारे में।
upcoming smartphones June 2026 launching in india first week
Lava Bold N2 5G - फोटो : Lava

Lava Bold N2 5G

भारतीय कंपनी Lava 3 जून को अपना नया Bold N2 5G लॉन्च करेगी। यह फोन 15 हजार रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में आ सकता है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि इसमें क्लीन Android 16 मिलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें UNISOC T8200 प्रोसेसर, 4GB RAM, 6000mAh बैटरी और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली HD+ डिस्प्ले मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिए 13MP डुअल रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा दिए जाने की उम्मीद है।
Trending Videos
upcoming smartphones June 2026 launching in india first week
Xiaomi 17T - फोटो : Xiaomi

Xiaomi 17T

Xiaomi 17T भारत में 4 जून को लॉन्च होगा। यह फोन MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट के साथ आएगा। इसमें Leica ब्रांडेड 50MP + 50MP + 12MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 32MP सेल्फी कैमरा मिलेगा। फोन में 6500mAh बैटरी, 67W फास्ट चार्जिंग और 6.59 इंच की 1.5K डिस्प्ले दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
upcoming smartphones June 2026 launching in india first week
Motorola Edge 70 Pro+ - फोटो : Motorola

Motorola Edge 70 Pro+

Motorola भी 4 जून को Edge 70 Pro+ लॉन्च करेगी। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर और 12GB LPDDR5X RAM दी गई है। डिवाइस में 6.8 इंच AMOLED स्क्रीन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 5200 निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और 6500mAh बैटरी के साथ 90W फास्ट चार्जिंग दी गई है।

विज्ञापन
upcoming smartphones June 2026 launching in india first week
Redmi Turbo 5 - फोटो : Redmi

Redmi Turbo 5

रेडमी 2 जून को Turbo 5 को रिवील कर सकती है। हालांकि इसकी लॉन्च डेट अभी सामने नहीं आई है। फोन में MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट, 7560mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग मिलने की उम्मीद है। इसमें 50MP डुअल रियर कैमरा और 20MP सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed