सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   Vivo Introduces S60 Series With Large Battery and High Refresh Rate Display

Vivo S60 सीरीज लॉन्च: 7,200mAh बैटरी और 100x जूम! क्या वीवो का ये स्मार्टफोन है इस साल का बेस्ट मिडरेंज फोन?

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Sat, 30 May 2026 11:06 AM IST
विज्ञापन
सार

Vivo S60 Launch: वीवो ने मिडरेंज सेगमेंट के तहत अपनी नई 'Vivo S60 सीरीज' लॉन्च की है, जिसमें Vivo S60 और Vivo S60 Vitality Edition शामिल हैं। इन दोनों ही स्मार्टफोन्स का सबसे बड़ा आकर्षण इनकी बड़ी बैटरी, सुपरफास्ट चार्जिंग और बेहतरीन रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले है। इस सीरीज की शुरुआती कीमत क्या होगी कब से इनकी बिक्री शुरू होगी, आइए जानते हैं।

Vivo Introduces S60 Series With Large Battery and High Refresh Rate Display
Vivo S60 Series - फोटो : Vivo
विज्ञापन

विस्तार

स्मार्टफोन बनाने वाली दिग्गज कंपनी वीवो ने चीन में अपनी नई S-सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज के तहत दो नए मिडरेंज स्मार्टफोन बाजार में उतारे गए हैं- Vivo S60 और Vivo S60 Vitality Edition। इन स्मार्टफोन्स की सबसे बड़ी खासियत इनकी 7,200mAh की बड़ी बैटरी, बेहतरीन कैमरा और शानदार डिस्प्ले है। आइए जानते हैं इन दोनों फोन्स के फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस और कीमत के बारे में।


Vivo S60 के दमदार फीचर्स

डिस्प्ले: इस फोन में 6.59 इंच का 1.5K एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। गेमिंग और स्मूथ स्क्रॉलिंग के लिए इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोसेसर: मल्टीटास्किंग और हैवी गेमिंग के लिए इसमें दमदार स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 चिपसेट लगा है।
कैमरा: फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ तीन कैमरे (ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप) हैं। इसमें 50-मेगापिक्सल का मेन कैमरा (OIS के साथ), 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड और 50-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल है। यह फोन 100x डिजिटल जूम तक सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए भी 50-मेगापिक्सल का शानदार फ्रंट कैमरा दिया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos

बैटरी और चार्जिंग: फोन को पावर देने के लिए इसमें 7,200mAh की बड़ी बैटरी है, जो तेजी से चार्ज करने के लिए 90W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
अन्य फीचर्स: यह लेटेस्ट एंड्रॉयड 16 (ओरिजिन 6) पर काम करता है। सुरक्षा के लिए 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर है और यह धूल व पानी से बचाव (IP69 रेटिंग) के साथ आता है।


Vivo S60 Vitality Edition में क्या है अलग?

Vitality Edition का लुक, डिस्प्ले, बैटरी और फास्ट चार्जिंग बिल्कुल स्टैंडर्ड Vivo S60 जैसी ही है। लेकिन इसमें दो बड़े बदलाव किए गए हैं:
प्रोसेसर: इस मॉडल में स्नैपड्रैगन की जगह मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 प्रोसेसर दिया गया है।
कैमरा: इसमें आपको 50-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो (जूम) लेंस नहीं मिलता है, बाकी मेन और अल्ट्रावाइड कैमरे बिल्कुल सेम हैं।


कितनी है इन स्मार्टफोन्स की कीमत?

Vivo S60 की कीमत

  • 12GB रैम + 256GB स्टोरेज: 3,599 युआन (लगभग 50,000 रुपये)
  • 12GB रैम + 512GB स्टोरेज: 3,999 युआन (लगभग 56,000 रुपये)
  • 16GB रैम + 512GB स्टोरेज: 4,399 युआन (लगभग 62,000 रुपये)

 


Vivo S60 Vitality Edition की कीमत

  • 8GB रैम + 256GB स्टोरेज: 2,899 युआन (लगभग 41,000 रुपये)
  • 12GB रैम + 256GB स्टोरेज: 3,199 युआन (लगभग 45,000 रुपये)
  • 12GB रैम + 512GB स्टोरेज: 3,499 युआन (लगभग 49,000 रुपये)


कब से मिलेगी सेल?

ये दोनों स्मार्टफोन चीन में 3 जून से वीवो के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। इन्हें तीन आकर्षक रंगों- अर्ली समर ग्रीन, मिडसमर नाइट्स ड्रीम और सी ऑफ स्टार्स में पेश किया गया है।
(भारत में ये स्मार्टफोन कब तक आएंगे, इसे लेकर कंपनी ने फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed