फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: अब गूगल क्रोम पर आप कर सकेंगे अपने पीडीएफ डॉक्यूमेंट को एडिट, जानिए इस खास फीचर के बारे में

Sat, 16 Oct 2021 03:39 PM IST
संकल्प सिंह टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 16 Oct 2021 03:39 PM IST
विज्ञापन
Mobile phone tips and tricks How to edit pdf files on adobe acrobat extension on google chrome know here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

अक्सर कई यूजर्स पीडीएफ फाइल्स को एडिट करने की समस्या से परेशान रहते हैं। वे इंटरनेट पर ऐसे तमाम विकल्पों की तलाश करते हैं, जिनकी मदद से पीडीएफ डॉक्यूमेंट को एडिट किया जा सके। इसके बावजूद बहुत कम ही ऐसे टूल्स मिलते हैं, जो पीडीएफ फाइल्स को एडिट करने में सक्षम होते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको बताने वाले कि अब आप ये काम अपने गूगल क्रोम ब्राउजर पर भी कर सकेंगे। हाल ही में एडोब ने गूगल क्रोम के एक्रोबैट एक्सटेंशन पर एक अपडेट शुरू किया है, जिसकी मदद से अब यूजर्स गूगल क्रोम ब्राउजर पर पीडीएफ फाइल्स को एडिट कर सकेंगे। इस फीचर से कई यूजर्स को सीधा फायदा होने वाला है, जो अक्सर पीडीएफ फाइल्स को एडिट करने की समस्या से परेशान रहते हैं। इससे पहले इस एक्सटेंशन पर यूजर्स पीडीएफ फाइल को व्यू और कॉपी कर सकते थे। अपडेट के बाद आए इस फीचर ने लोगों का काम आसान बना दिया है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

Mobile phone tips and tricks How to edit pdf files on adobe acrobat extension on google chrome know here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

अब यूजर्स को पीडीएफ को एडिट करने के लिए किसी दूसरे एप को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी। वो आसानी से गूगल क्रोम के ब्राउजर विंडो से पीडीएफ फाइल पर कमेंट, मार्कअप कर सकते हैं। इसके अलावा वो इसमें फिल इन, साइन इन के अलावा भी कई और चीजों को कर सकते हैं।

Mobile phone tips and tricks How to edit pdf files on adobe acrobat extension on google chrome know here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

गूगल क्रोम पर मौजूद इस एक्सटेंशन के सभी फीचर्स मुफ्त हैं। इसके लिए आपको किसी भी तरह का शुल्क नहीं देना होगा। इस एक्सटेंशन के जरिए लाखों यूजर्स को काफी लाभ होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mobile phone tips and tricks How to edit pdf files on adobe acrobat extension on google chrome know here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

इस एक्सटेंशन को गूगल क्रोम ब्राउजर में इंस्टॉल करना काफी आसान है। इसके लिए आपको गूगल क्रोम के वेब स्टोर पर विजिट करना होगा। उसके बाद सर्च बार में एडोब एक्रोबैट को ढूंढना है। सर्च करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एडोब एक्रोबैट का एक्सटेंशन शो होगा। अब आपको उसे एड करके टैप करना है। इसे करते ही एक्सटेंशन गूगल क्रोम में एड हो जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadget news and mobile reviews, apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news in hindi from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed