फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Tips in Hindi ›   Make Your TV Smarter From Home With These Hidden Settings

टीवी हैक्स: स्मार्ट टीवी पर सिर्फ देखते हैं ओटीटी? जानें इसके ऐसे हिडन फीचर्स, जो घर बैठे बदल देंगे आपका अनुभव

Fri, 28 Aug 2026 07:00 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Fri, 28 Aug 2026 07:00 AM IST
सार

आजकल ज्यादातर लोग स्मार्ट टीवी पर वेब सीरीज, यूट्यूब और प्राइम वीडियो देखना ही पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका स्मार्ट टीवी सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं है? इसमें कई ऐसे शानदार फीचर्स भी हैं, जो आपके बहुत काम आ सकते हैं। आइए जानते हैं कि ये कौन-से फीचर्स हैं और आप घर बैठे टीवी की सेटिंग्स में जाकर इनका इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
Make Your TV Smarter From Home With These Hidden Settings
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

आजकल अधिकांश लोग स्मार्ट टीवी का इस्तेमाल केवल ओटीटी एप्स पर फिल्में, वेब सीरीज या यूट्यूब वीडियो देखने तक ही सीमित रखते हैं, लेकिन असल में आपका स्मार्ट टीवी सिर्फ एक एंटरटेनमेंट डिवाइस नहीं, बल्कि इससे कहीं ज्यादा पावरफुल और उपयोगी गैजेट है।
विज्ञापन

अगर आपने अब तक अपने स्मार्ट टीवी के एडवांस ऑप्शंस को एक्सप्लोर नहीं किया है, तो हो सकता है कि आप इसके सबसे बेहतरीन फीचर्स मिस कर रहे हों। आइए जानते हैं ऐसे ही हिडन फीचर्स के बारे में, जिनकी मदद से आप अपने टीवी को मिनटों में पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट और मल्टीटास्किंग बना सकते हैं।
विज्ञापन


1. स्क्रीन मिररिंग: सिर्फ फोटो-वीडियो देखने के लिए नहीं
अधिकांश लोग स्क्रीन मिररिंग या कास्टिंग का इस्तेमाल केवल मोबाइल की फोटो-वीडियो टीवी पर देखने के लिए करते हैं, जबकि इसका इस्तेमाल बड़े कामों में किया जा सकता है:
विज्ञापन
विज्ञापन
  • ऑफिस व कॉलेज प्रेजेंटेशन: अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप की स्क्रीन को टीवी पर मिरर करके पावरप्वांट या गूगल स्लाइड्स सीधे बड़े डिस्प्ले पर दिखाएं। इसके लिए अलग से महंगे प्रोजेक्टर की जरूरत नहीं पड़ेगी।
  • गेमिंग का मजा: अपने फोन से ब्लूटूथ गेमिंग कंट्रोलर कनेक्ट करें और गेम को टीवी स्क्रीन पर खेलें। इससे आपको लगभग गेमिंग कंसोल जैसा शानदार अनुभव मिलेगा।
  • वीडियो कॉलिंग व एडिटिंग: जूम, गूगल मीट या फेस टाइम जैसी वीडियो कॉल बड़े डिस्प्ले पर ज्यादा आरामदायक लगती हैं। इसके अलावा, फोटो या वीडियो एडिटिंग के दौरान टीवी को लैपटॉप की सेकंडरी स्क्रीन की तरह इस्तेमाल करके आसानी से मल्टीटास्किंग की जा सकती है।

2. स्मार्ट वॉइस असिस्टेंट: सिर्फ चैनल या एप्स बदलने के लिए नहीं
गूगल असिस्टेंट, एलेक्सा और बिक्सबाई जैसे वॉयस असिस्टेंट्स अब लगभग हर स्मार्ट टीवी में आते हैं, लेकिन लोग इनसे सिर्फ फिल्में सर्च करते हैं या वॉल्यूम कम-ज्यादा करते हैं। असल में ये काफी एडवांस हो चुके हैं:
  • कंबाइंड सर्च: अगर आप कहें कि सभी एप्स में एक्शन फिल्में दिखाओ, तो टीवी अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध कंटेंट को एक साथ खोजकर स्क्रीन पर ला देगा।
  • डेली अपडेट्स: आप टीवी से मौसम का हाल, ट्रैफिक अपडेट, ताजा समाचार और कैलेंडर रिमाइंडर पूछ सकते हैं।
  • स्मार्ट होम कंट्रोल: अगर आपके घर में स्मार्ट डिवाइसेज हैं, तो टीवी के वॉयस कमांड से लाइट ऑन-ऑफ करना, एसी का तापमान सेट करना या स्मार्ट लॉक कंट्रोल करना बेहद आसान हो जाता है।

3. पिक्चर और साउंड सेटिंग्स: बदलते ही बदल जाएगा अनुभव
बहुत से कम लोगों को पता होता है कि कंपनियां टीवी को फैक्ट्री से ऐसी सेटिंग्स पर भेजती हैं, जो शोरूम की तेज रोशनी के हिसाब से तय होती हैं। घर में बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस के लिए सेटिंग्स बदलना जरूरी है:
  • एआई अपस्केलिंग: अगर आपका टीवी एआई अपस्केलिंग सपोर्ट करता है, तो इसे ऑन करने पर लो-क्वालिटी HD वीडियो भी काफी शार्प और 4K जैसी डिटेल्ड दिखाई देती है।
फिलममेकर मोड: फिल्में देखने के शौकीनों के लिए यह मोड बेस्ट है। यह मोशन स्मूथिंग और गैर-जरूरी प्रोसेसिंग को बंद कर देता है, जिससे फिल्म बिल्कुल वैसी दिखती है जैसी डायरेक्टर ने बनाई है।
  • सिनेमैटिक साउंड: अगर आपके पास डॉल्बी एटमॉस या डीटीएस, एक्स सपोर्ट वाला साउंडबार या होम थिएटर है, तो टीवी की ऑडियो सेटिंग्स में जाकर सही ऑडियो फॉर्मेट चुनें। इससे साउंड पूरी तरह इमर्सिव महसूस होगी।

4. टीवी का यूएसबी पोर्ट: केवल पेन ड्राइव लगाने के लिए नहीं ह
टीवी के पीछे मौजूद यूएसबी पोर्ट से आप कई बड़े काम कर सकते हैं:
  • बिना इंटरनेट मनोरंजन: अपनी पसंदीदा फिल्मों, गानों या फोटो का कलेक्शन पेन ड्राइव या एक्सटर्नल हार्ड ड्राइव में रखकर बिना इंटरनेट के टीवी पर प्ले करें।
  • पीवीआर (पर्सनल वीडियो रिकॉर्डर): कई टीवी में लाइव टीवी रिकॉर्ड करने का ऑप्शन मिलता है। यूएसबी हार्ड ड्राइव लगाकर आप अपना पसंदीदा क्रिकेट मैच, न्यूज या टीवी शो रिकॉर्ड कर सकते हैं और बाद में आराम से देख सकते हैं।
  • डिजिटल फोटाे फ्रेम: अपनी बेहतरीन यादों और तस्वीरों को पेन ड्राइव में सेव करें और टीवी स्क्रीन पर स्लाइड-शो चलाएं, जिससे आपका लिविंग रूम काफी आकर्षक लगेगा।

5. वेब ब्राउजर, प्रोडेक्टिविटी और क्लाउड गेमिंगट
स्मार्ट टीवी पर ओटीटी के अलावा भी कई एप्स और फीचर्स काम के होते हैं:
  • वेब ब्राउजर व वर्कस्पेस: टीवी में मौजूद वेब ब्राउजर से आप न्यूज पढ़ सकते हैं या रेसिपी देख सकते हैं। इसके अलावा ब्लूटूथ कीबोर्ड और माउस जोड़कर माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस या गूगल वर्कप्लेस एप्स के जरिए टीवी को कंप्यूटर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • फिटनेस एप्स : घर पर वर्कआउट करते समय फिटनेस एप्स और यूट्यूब वर्कआउट वीडियो को बड़े डिस्प्ले पर फॉलो करना काफी आसान होता है।
  • क्लाउड गेमिंग: Xbox क्लाउड गेमिंग और  एनवीडिया जीईफोर्स नाउ जैसी सर्विसेज के जरिए बिना महंगा कंसोल खरीदे सिर्फ तेज इंटरनेट और कंट्रोलर की मदद से सीधे टीवी पर हाई-एंड गेम्स खेले जा सकते हैं।

6. पूरे घर का स्मार्ट होम कंट्रोल सिस्टम
अगर आपके घर में स्मार्ट बल्ब, स्मार्ट सिक्योरिटी कैमरा, स्मार्ट लॉक या स्मार्ट थर्मोस्टेट लगे हैं, तो टीवी इनका मुख्य कंट्रोल सेंटर बन सकता है:
  • स्मार्ट डैशबोर्ड: सैमसंग स्मार्टथिंग, एपल होमकिट और गूगल होम सपोर्ट वाले टीवी में पूरा स्मार्ट होम डैशबोर्ड दिखता है।
  • लाइव कैमरा फीड: आप टीवी देखते-देखते ही घर की लाइटें डिम कर सकते हैं, कमरे का तापमान बदल सकते हैं और दरवाजे पर लगे स्मार्ट बेल या सिक्योरिटी कैमरे की लाइव फीड टीवी स्क्रीन पर देख सकते हैं।
नया स्मार्ट टीवी सेटअप करते समय जरूर करें ये सेटिंग्स
सॉफ्टवेयर अपडेट करें: टीवी शुरू करते ही सबसे पहले उसका सॉफ्टवेयर या फर्मवेयर अपडेट करें ताकि नए फीचर्स और सिक्योरिटी पैच मिल सकें।
  • ईथरनेट केबल का इस्तेमाल: स्थिर स्ट्रीमिंग और बिना रुकावट 4K वीडियो चलाने के लिए वाई-फाई की जरह लैन (ईथरनेट) केबल का उपयोग करें।
  • कैश क्लियर करें: टीवी की स्पीड बरकरार रखने के लिए समय-समय पर अनचाही एप्स हटाएं और एप कैश क्लियर करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed