{"_id":"6a8fe5aae40e51a431003ed7","slug":"android-phone-deleted-notification-history-how-to-view-check-steps-2026-08-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टिप्स: फोन में गलती से डिलीट हो गए जरूरी नोटिफिकेशन? टेंशन न लें, ऐसे देखें पूरा रिकॉर्ड","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
टिप्स: फोन में गलती से डिलीट हो गए जरूरी नोटिफिकेशन? टेंशन न लें, ऐसे देखें पूरा रिकॉर्ड
Thu, 27 Aug 2026 12:52 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:52 PM IST
सार
Android Notification History: क्या आपने गलती से एंड्रॉयड फोन पर जरूरी नोटिफिकेशन डिलीट कर दिया है? अब घबराने की जरूरत नहीं है। एंड्रॉयड फोन में एक ऐसा फीचर मिलता है जो आपको 24 घंटे तक डिलीट हुए अलर्ट्स दोबारा देखने की सुविधा देता है। जानिए इसे कैसे ऑन कर सकते हैं।
विज्ञापन
फोन में ऐसे देखे नोटिफिकेशन हिस्ट्री
- फोटो : Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई बार जल्दबाजी में हम अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन का पूरा नोटिफिकेशन पैनल साफ कर देते हैं। इस चक्कर में व्हाट्सएप के जरूरी मैसेज, बैंक के अलर्ट, रिमाइंडर या किसी ऑनलाइन ऑर्डर की डिलीवरी से जुड़े अहम अपडेट्स भी मिस हो जाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा अक्सर होता है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। एंड्रॉयड फोन में एक ऐसा खास फीचर मौजूद है, जो आपकी इन परेशानियों को चुटकियों में सुलझा सकता है।
नोटिफिकेशन
- फोटो : एआई जनरेटेड
24 घंटे तक सुरक्षित रहते हैं आपके अलर्ट्स
एंड्रॉयड के नोटिफिकेशन हिस्ट्री (Notification History) फीचर की मदद से आप डिलीट किए गए नोटिफिकेशन्स को बड़ी आसानी से दोबारा देख सकते हैं। यह फीचर आपके फोन में एक बैकअप की तरह काम करता है। जब आप किसी अलर्ट को स्वाइप करके हटा देते हैं, तो वह तुरंत पूरी तरह गायब नहीं होता। सिस्टम उसे 24 घंटे तक इस हिस्ट्री सेक्शन में सेव रखता है। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि 24 घंटे बीत जाने के बाद ये पुराने अलर्ट हमेशा के लिए डिलीट हो जाते हैं।

एक्टिवेट करने के बाद ही करेगा काम
- फोटो : Adobe stock
एक्टिवेट करने के बाद ही करेगा काम
यह फीचर आपके पुराने नोटिफिकेशन्स नहीं दिखाता है। इसे ऑन करने के बाद ही यह नए अलर्ट्स का रिकॉर्ड रखना शुरू करता है। इसलिए अगर आप इसे अभी एक्टिवेट करते हैं, तो कल के डिलीट हुए मैसेज आपको इसमें नहीं दिखेंगे। फीचर चालू करने के बाद आने वाले सभी अलर्ट यहां सेव होने लगेंगे।

अपने फोन में कैसे ऑन करें यह फीचर?
- फोटो : AI
अपने फोन में कैसे ऑन करें यह फीचर?
इसे चालू करना बेहद आसान है। अलग-अलग स्मार्टफोन ब्रांड्स में मेन्यू थोड़ा बदल सकता है, लेकिन मूल तरीका यही है:
इसे चालू करना बेहद आसान है। अलग-अलग स्मार्टफोन ब्रांड्स में मेन्यू थोड़ा बदल सकता है, लेकिन मूल तरीका यही है:
- सबसे पहले अपने फोन की Settings में जाएं।
- अब Notifications विकल्प पर टैप करें।
- यहां आपको Notification History का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहे टॉगल बटन को ऑन कर दें।
- बस इतना करते ही यह फीचर एक्टिव हो जाएगा। अब आप किसी भी एप जैसे Gmail या Instagram के मिस हुए नोटिफिकेशन को एप के नाम के अनुसार अलग-अलग देख सकते हैं।
विज्ञापन
प्राइवेसी को लेकर रहें सावधान
- फोटो : Adobe stock
प्राइवेसी को लेकर रहें सावधान
यह फीचर आपके लिए बहुत काम का है, लेकिन इसके साथ थोड़ा प्राइवेसी रिस्क भी जुड़ा हुआ है। इसमें मैसेज का प्रीव्यू भी दिखाई देता है। ऐसे में अगर आपका फोन अनलॉक है, तो कोई दूसरा व्यक्ति आपकी प्राइवेट चैट्स या बैंक अलर्ट पढ़ सकता है। इसलिए फोन में हमेशा एक मजबूत पिन, पासवर्ड या फिंगरप्रिंट लॉक का इस्तेमाल जरूर करें ताकि आपकी जानकारी सुरक्षित रहे।