{"_id":"6a8f1857ebbe19c4ce0dd793","slug":"china-ai-ambitions-rise-as-open-source-models-surpass-10-billion-downloads-what-global-impact-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन बढ़ा रहा अपना दबदबा?: चीनी एप ओपन सोर्स एआई मॉडल के डाउनलोड 10 अरब के पार, बाकी देशों पर क्या असर पड़ेगा?","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
चीन बढ़ा रहा अपना दबदबा?: चीनी एप ओपन सोर्स एआई मॉडल के डाउनलोड 10 अरब के पार, बाकी देशों पर क्या असर पड़ेगा?
Wed, 26 Aug 2026 10:16 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Wed, 26 Aug 2026 10:16 PM IST
सार
चीन के ओपन सोर्स एआई बड़े भाषा मॉडल दुनियाभर में 10 अरब से अधिक बार डाउनलोड किए जा चुके हैं। चीन अब 2026 से 2030 की 15वीं पंचवर्षीय योजना में एआई तकनीक को उद्योगों तक पहुंचाने और ओपन सोर्स पारिस्थितिकी तंत्र मजबूत करने पर जोर देगा। क्या चीन की यह रणनीति उसे एआई की वैश्विक दौड़ में और मजबूत बनाएगी और दुनिया भर के डेवलपर्स के लिए नए अवसर पैदा करेगी? आइए, विस्तार से सबकुछ जानते हैं...
विज्ञापन
चीन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीनी उद्योग एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अनुसार, 14वीं पंचवर्षीय योजना यानी 2021 से 2025 के दौरान चीन के ओपन सोर्स एआई बड़े भाषा मॉडल दुनियाभर में 10 अरब से अधिक बार डाउनलोड किए गए। यह जानकारी 15वीं पंचवर्षीय योजना की शुरुआत को लेकर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी गई। चीन अब 2026 से 2030 के दौरान एआई समेत नई पीढ़ी की सूचना तकनीकों के इस्तेमाल को और बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
चीन एआई की आपूर्ति क्षमता बढ़ाने के लिए क्या करेगा?
मंत्रालय के सूचना एवं संचार विकास विभाग के महानिदेशक ल्यू यूलिन के अनुसार, चीन की पहली रणनीति एआई की आपूर्ति क्षमता मजबूत करना है। इसके तहत अनुसंधान और विकास में निवेश बढ़ाया जाएगा और बड़ी तकनीकी चुनौतियों को दूर करने के लिए संसाधनों को एक साथ लगाया जाएगा। 'औद्योगिक डेटा निर्माण' अभियान के तहत अनुभवी कारीगरों का ज्ञान, उत्पादन लाइन की जानकारी और निरीक्षण के तरीकों को उपयोगी डेटा में बदला जाएगा। 'एआई प्लस सॉफ्टवेयर' पहल के जरिए बुनियादी और औद्योगिक सॉफ्टवेयर को भी ज्यादा स्मार्ट बनाने पर जोर रहेगा।
विज्ञापन
उद्योगों में एआई का इस्तेमाल कैसे बढ़ाया जाएगा?
दूसरी रणनीति एआई के व्यावहारिक इस्तेमाल को बढ़ावा देना है। इसके तहत अलग-अलग उद्योगों को एआई के नए उपयोग विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। चीन का लक्ष्य है कि सॉफ्टवेयर और एआई एजेंट वास्तविक परिस्थितियों में लगातार बेहतर प्रदर्शन करें। कंपनियों को पेशेवर सेवा टीमें तैयार करने और केवल सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराने के बजाय बेहतर सेवा अनुभव देने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन