फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   vivo t5 5g launch date india 7050mah battery 144hz curved amoled

वीवो टी5 5जी की लॉन्च डेट हुई तय: 7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले से मचाएगा धमाल, जानिए खूबियां

Wed, 26 Aug 2026 03:43 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Wed, 26 Aug 2026 03:43 PM IST
सार

Vivo भारतीय बाजार में अपने नए T5 5G स्मार्टफोन को 2 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा है। फोन में 7,050mAh की बड़ी बैटरी, 144Hz कर्व्ड AMOLED स्क्रीन और Dimensity 7500 Turbo चिपसेट मिलेगा। इसकी कीमत 40 हजार रुपये से कम रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन
vivo t5 5g launch date india 7050mah battery 144hz curved amoled
वीवो टी5 5जी - फोटो : वीवो

विस्तार

वीवो टी5 5जी, वीवो नया स्मार्टफोन, वीवो टी5 5जी लॉन्च डेट, 7050 एमएएच बैटरी फोन, वीवो टी सीरीज, 3डी कर्व्ड डिस्प्ले मोबाइल, मीडियाटेक डायमेंसिटी 7500 टर्बो, वीवो अपकमिंग फोन, बेस्ट बैटरी स्मार्टफोन, टेक न्यूज हिंदी, 144 हर्ट्ज डिस्प्ले फोन, स्लिम कर्व्ड फोन, वीवो स्मार्टफोन प्राइस इंडिया, जेनरेटिव एआई फीचर्स, ओरिजिन ओएस
विज्ञापन


Vivo ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपने अगले बड़े लॉन्च की तारीख का एलान कर दिया है। कंपनी 2 सितंबर को दोपहर 12 बजे Vivo T5 5G से पर्दा उठाएगी। कंपनी ने लॉन्च से पहले फोन के कई अहम फीचर्स भी सामने रख दिए हैं। बड़ी बैटरी और कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आने वाला यह फोन 40 हजार रुपये से कम वाले सेगमेंट में मजबूत दावेदार बन सकता है। आइए इस फोन के सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में डिटेल में जानते हैं।
विज्ञापन


Vivo T5 5G में मिलेंगे ये फीचर्स
  • कंपनी के मुताबिक, Vivo T5 5G में MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर दिया जाएगा। फोन में 1.5K रेजॉल्यूशन वाला 144Hz 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। हाई रिफ्रेश रेट और कर्व्ड पैनल इसे मल्टीमीडिया और गेमिंग के लिए खास बना सकते हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • फोन की सबसे बड़ी खूबियों में इसकी बैटरी भी शामिल होगी। Vivo ने इसमें 7,050mAh की बैटरी देने की पुष्टि की है। इसके अलावा फोन में OriginOS और GenAI के लिए तैयार NPU मिलने की जानकारी सामने आई है। इससे साफ है कि कंपनी फोन में AI आधारित फीचर्स पर भी जोर देने वाली है।

1 सेंटीमीटर से भी पतला होगा फोन
  • Vivo का दावा है कि T5 5G अपने प्राइस सेगमेंट में सबसे पतले 3D कर्व्ड डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन में शामिल होगा। फोन की मोटाई महज 0.799 सेंटीमीटर बताई गई है।
  • कंपनी ने फिलहाल कैमरा, रैम, स्टोरेज और फास्ट चार्जिंग से जुड़ी पूरी जानकारी साझा नहीं की है। आने वाले दिनों में Vivo इन फीचर्स से भी पर्दा उठा सकती है।

iQOO Z11 से काफी मिलता-जुलता है डिजाइन
  • Vivo की भारतीय वेबसाइट पर शेयर की गई तस्वीर से फोन के डिजाइन को लेकर एक दिलचस्प संकेत मिला है। T5 5G का लुक भारत में हाल ही में लॉन्च हुए iQOO Z11 से काफी मिलता-जुलता दिखाई देता है।
  • यही वजह है कि ऐसी संभावना जताई जा रही है कि Vivo T5 5G, iQOO Z11 का बदला हुआ वर्जन हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
  • iQOO Z11 में 6.83 इंच का 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट मिलता है। इसमें भी 7,050mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा फोन में 50MP मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और IP68 व IP69 रेटिंग मिलती है।

40 हजार रुपये से कम हो सकती है कीमत
  • Vivo भारत में पहले ही T5 सीरीज के T5 Lite, T5 Pro, T5e और T5x मॉडल लॉन्च कर चुका है। नया T5 5G इन मॉडल्स के बीच जगह बना सकता है। कंपनी के टीजर में दिए गए संकेतों को देखते हुए इसकी शुरुआती कीमत 40,000 रुपये से कम रहने की उम्मीद है।
  • फिलहाल Vivo T5 Pro 5G की कीमत में बड़ा बदलाव हो चुका है। अप्रैल में लॉन्च के समय इसकी शुरुआती कीमत 29,999 रुपये थी, जो अब बढ़कर 41,999 रुपये हो गई है। वहीं T5x 5G की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है। ऐसे में कंपनी के पोर्टफोलियो में नए T5 5G के लिए अच्छी-खासी जगह बनती है।

OnePlus और Realme से होगा मुकाबला
  • Vivo T5 5G का मुकाबला 40 हजार रुपये से कम वाले बाजार में कई लोकप्रिय स्मार्टफोन से होगा। इस सेगमेंट में iQOO Z11 के अलावा OnePlus Nord CE 6 और Realme 16 जैसे मॉडल मौजूद हैं।
  • Vivo के लिए सबसे बड़ी चुनौती खुद iQOO Z11 से अलग पहचान बनाना होगी। अगर दोनों फोन के हार्डवेयर में ज्यादा समानता रहती है, तो Vivo को डिजाइन, कैमरा, AI फीचर्स या कीमत के जरिए ग्राहकों को आकर्षित करना पड़ सकता है।
  • फिलहाल कंपनी ने लॉन्च की तारीख और कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी कन्फर्म कर दी है। अगर आप 40 हजार रुपये के आसपास नया फोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं और पतला डिजाइन व कर्व्ड डिस्प्ले आपकी प्राथमिकता है, तो 2 सितंबर तक इंतजार करना फायदे का सौदा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed