फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Tips in Hindi ›   how to view phonepe google pay paytm upi payment history at one place know this trick

टेक टिप्स: फोनपे, जीपे और पेटीएम की पेमेंट हिस्ट्री एक जगह देखें, ज्यादातर लोग नहीं जानते ये आसान तरीका

Wed, 26 Aug 2026 05:34 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Wed, 26 Aug 2026 05:34 PM IST
सार

अगर आप PhonePe, Google Pay और Paytm जैसे अलग-अलग UPI एप से भुगतान करते हैं, तो हर एप की हिस्ट्री अलग-अलग देखना झंझट भरा हो सकता है। एक आसान तरीका अपनाकर आप कई UPI लेनदेन की जानकारी एक ही जगह देख सकते हैं।
 

विज्ञापन
how to view phonepe google pay paytm upi payment history at one place know this trick
जान लें ये काम की बात। - फोटो : FREEPIK

विस्तार

आज के समय में UPI भुगतान हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। कई लोग सुविधा के हिसाब से अलग-अलग एप का इस्तेमाल करते हैं। कभी PhonePe से भुगतान होता है, तो कभी Google Pay या Paytm से। ऐसे में महीने के अंत में यह पता लगाना मुश्किल हो जाता है कि कुल कितने और कब-कब भुगतान किए गए।
विज्ञापन


लेकिन इसके लिए हर UPI एप की हिस्ट्री अलग-अलग चेक करने की जरूरत नहीं है। एक प्रक्रिया के जरिए अलग-अलग UPI एप से किए गए लेनदेन की जानकारी एक जगह देखी जा सकती है।
विज्ञापन


Paytm से शुरू करें प्रक्रिया
  • इसके लिए सबसे पहले अपने मोबाइल में Paytm एप खोलें। अब प्रोफाइल फोटो पर टैप करके UPI & Payment Settings में जाएं। यहां नीचे स्क्रॉल करने पर UPI Help का विकल्प मिलेगा। इस पर टैप करें।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इसके बाद आपको ब्राउजर के जरिए संबंधित NPCI पेज पर भेजा जा सकता है। यहां अपनी UPI ID या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें और कैप्चा पूरा करें। इसके बाद मोबाइल नंबर पर आए OTP से सत्यापन करें।

बैंक खाते की जानकारी करनी होगी दर्ज
  • वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद Transaction History विकल्प चुनें। अब संबंधित बैंक खाते के आखिरी चार अंक दर्ज करने होंगे। जानकारी कन्फर्म करने के बाद Continue पर टैप करें।
  • वेरिफिकेशन पूरा होने पर आपको अलग-अलग UPI एप के जरिए किए गए भुगतान से जुड़ी जानकारी एक जगह दिखाई दे सकती है। इससे हर एप को अलग-अलग खोलकर लेनदेन खोजने की परेशानी कम हो जाती है।
  • हालांकि, UPI लेनदेन की जानकारी देखते समय केवल आधिकारिक NPCI या बैंकिंग पेज का ही इस्तेमाल करें। OTP, UPI PIN या बैंक से जुड़ी संवेदनशील जानकारी किसी दूसरे व्यक्ति के साथ साझा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed