Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

GTA 6: लॉन्च से पहले ₹14,000 करोड़ कमाए, हॉलीवुड फिल्मों का भी रिकॉर्ड तोड़ा, क्या है गेम का भारत से कनेक्शन?

Thu, 19 Nov 2026 12:22 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Thu, 19 Nov 2026 12:22 PM IST
सार

  • दुनिया के सबसे चर्चित वीडियो गेम GTA 6 ने लॉन्च होते ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में नए रिकॉर्ड बना दिए हैं।
  • करीब 18,800 करोड़ रुपये की अनुमानित बजट वाले इस गेम को दुनिया का सबसे महंगा वीडियो गेम बताया जा रहा है।
  • इस गेम के कुछ पार्ट्स के भारत में तैयार होने जाने का दावा भी किया जा रहा है।

विज्ञापन
gta 6 india connection receives 14000 crores in pre launch bookings most expensive game in history budget
जीटीए 6 का क्या है भारत से नाता? - फोटो : अमर उजाला
GTA 6 Budget And India Connection: दुनिया के सबसे चर्चित वीडियो गेम में शामिल ग्रैंड थेफ्ट ऑटो (GTA) की छठी कड़ी यानी GTA 6 आखिरकार लॉन्च हो गई है। करीब 13 साल के लंबे इंतजार और आठ साल के डेवलपमेंट के बाद रॉकस्टार गेम्स ने इसे दुनियाभर के गेमर्स के लिए जारी कर दिया है। भारत में गेम की रिलीज गुरुवार आधी रात से शुरू हुई। खास बात यह है कि कंसोल पर गेम उपलब्ध होने से पहले ही इसने कमाई के मामले में हॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया।


मार्केट इंटेलिजेंस फर्म सेंसर टावर के आंकड़ों के मुताबिक, GTA 6 को बुधवार तक करीब 1.5 अरब डॉलर यानी लगभग 14,100 करोड़ रुपये के प्री-ऑर्डर मिल चुके थे। यह आंकड़ा साल 2019 में रिलीज हुई एवेंजर्स: एंडगेम की ग्लोबल ओपनिंग कमाई से भी ज्यादा है। एंडगेम ने अपने पहले वीकेंड में दुनियाभर में करीब 1.2 अरब डॉलर कमाए थे।

रिलीज होते ही गेम को मिली 99 की रेटिंग
GTA 6 को शुरुआती रिव्यू में भी शानदार प्रतिक्रिया मिली है। रिव्यू एग्रीगेटर मेटाक्रिटिक पर 145 रिव्यू् के आधार पर गेम को 99 का स्कोर मिला है। गेमिंग वेबसाइट आईजीएन ने इसे अब तक का सबसे प्रभावशाली वीडियो गेम बताया है। वहीं, द वर्ज के मुताबिक, GTA 6 उम्मीदों पर खरा उतरने में कामयाब रहा है।

गेम की रिलीज के साथ ही इसकी पेरेंट कंपनी टेक-टू इंटरएक्टिव के शेयरों में भी तेजी देखी गई। क्षेत्रीय स्तर पर गेम की उपलब्धता शुरू होने के बाद कंपनी के शेयर 7.70% तक चढ़ गए। न्यूजीलैंड में गेम सबसे पहले उपलब्ध हुआ, जहां स्थानीय समय के अनुसार आधी रात होते ही इसकी शुरुआत हुई।
Trending Videos
gta 6 india connection receives 14000 crores in pre launch bookings most expensive game in history budget
GTA 6 सबसे महंगे बजट वाले वीडियो गेम्स में शामिल - फोटो : प्लेस्टेशन
GTA 6 सबसे महंगे बजट वाले वीडियो गेम्स में शामिल
GTA 6 सिर्फ कमाई ही नहीं, बल्कि इसे बनाने में खर्च हुई रकम के मामले में भी रिकॉर्ड बना सकता है। रॉकस्टार गेम्स और टेक-टू इंटरएक्टिव ने अभी तक गेम का आधिकारिक बजट नहीं बताया है। हालांकि, इंडस्ट्री एनालिस्ट के अनुमानों के मुताबिक, इसे बनाने में 1 से 2 अरब डॉलर यानी करीब 9,400 करोड़ से 18,800 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

अगर यह अनुमान सही साबित होता है, तो GTA 6 इतिहास का सबसे महंगा वीडियो गेम प्रोजेक्ट बन सकता है। अब तक की सबसे महंगी हॉलीवुड फिल्मों का बजट करीब 500 से 600 मिलियन डॉलर बताया जाता है। भारत में भी हाल ही में चर्चा में रही फिल्म रामायण के दोनों पार्ट का संयुक्त बजट करीब 4,000 करोड़ रुपये बताया गया है।

इंडस्ट्री के कई अनुमानों के मुताबिक, GTA 6 इस साल के अंत तक 3 अरब डॉलर की कमाई कर सकता है। इसके अलावा गेम की 3 करोड़ कॉपी बिकने की उम्मीद भी जताई गई है।

पहली बार महिला किरदार लूसिया होगी मुख्य भूमिका में
GTA सीरीज में इस बार कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। GTA 6 की कहानी लूसिया और जेसन नाम के दो अपराधियों के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों की कहानी लियोनिडा नाम की काल्पनिक जगह पर आधारित है, जिसे अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा से प्रेरित होकर तैयार किया गया है।

लूसिया इस सीरीज के आधुनिक दौर की पहली महिला मुख्य किरदार है। गेम में सोशल मीडिया, इन्फ्लुएंसर कल्चर, अपराध और अमेरिकी सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल पर व्यंग्य देखने को मिलेगा। रॉकस्टार के मुताबिक, लियोनिडा GTA सीरीज की अब तक की सबसे बड़ी और इमर्सिव दुनिया है।

इस बार गेम के डेवलपमेंट में कंपनी की कार्यशैली में बदलाव भी देखने को मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रॉकस्टार ने अपने वर्कप्लेस कल्चर में सुधार के तहत हाशिये पर रहने वाले समुदायों को निशाना बनाने वाले मजाक और कंटेंट पर भी दोबारा काम किया है।

GTA 6 का क्या है भारत से कनेक्शन?
GTA 6 की रिलीज के साथ भारत का नाम भी गेमिंग इंडस्ट्री की इस बड़ी उपलब्धि से जुड़ रहा है। बेंगलुरु में स्थित रॉकस्टार इंडिया स्टूडियो कंपनी के ग्लोबल डेवलपमेंट नेटवर्क का हिस्सा है। इस स्टूडियो को 2019 में ध्रुव इंटरएक्टिव के अधिग्रहण के बाद तैयार किया गया था। ध्रुव इंटरएक्टिव को भारत की शुरुआती गेम डेवलपमेंट कंपनियों में गिना जाता है।

बीजेपी एमपी तेजस्वी सूर्या ने एक एक्स पोस्ट में दावा करते हुए कहा है कि GTA 6 का एक बड़ा हिस्सा भारत में रॉकस्टार स्टूडिओज के 1,600 डेवलपर्स ने तैयार किया है। हालांकि, रॉकस्टार ने अभी यह साफ नहीं किया है कि GTA 6 को तैयार करने में बंगलूरू की टीम की क्या भूमिका रही है। इससे पहले रेड डेड रिडेम्पशन 2 के क्रेडिट्स में भारतीय टीम के सदस्यों के नाम शामिल थे।
 
gta 6 india connection receives 14000 crores in pre launch bookings most expensive game in history budget
50 घंटे में खत्म कर सकेंगे गेम। - फोटो : रॉकस्टार गेम्स
दो बार टली रिलीज डेट, 50 घंटे में पूरी होगी कहानी
रॉकस्टार ने GTA 6 का पहला ट्रेलर दिसंबर 2023 में जारी किया था। उस समय गेम को 2025 में लॉन्च करने की योजना थी। हालांकि, बाद में रिलीज डेट दो बार आगे बढ़ाई गई। पहले 26 मई 2026 और फिर 19 नवंबर 2026 की तारीख तय की गई। कंपनी ने देरी की वजह गेम को बेहतर बनाने और जरूरी फिनिशिंग देने को बताया था। मई 2025 में जारी गेम के एक ट्रेलर को 24 घंटे में 47.5 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले थे।

अनुमान है कि गेम की मुख्य कहानी पूरी करने में करीब 50 घंटे लग सकते हैं। इसलिए शुरुआती रिव्यू के बाद भी गेमर्स की विस्तृत प्रतिक्रिया आने में कुछ समय लगेगा। हालांकि, गेम के सभी कंसोल पर 30 फ्रेम प्रति सेकंड की सीमा को लेकर कुछ यूजर्स ने सवाल उठाए हैं। PS5 Pro पर भी यह सीमा लागू है।

करीब 13 साल बाद GTA सीरीज की नई कड़ी आने से गेमर्स में जबरदस्त उत्साह है। इस गेम की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अमेरिका में कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को गेम खेलने के लिए छुट्टी भी दे रही हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed