फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिर्फ 49 पैसे में IRCTC देता है 10 लाख रुपये का बीमा, जानिए क्या है आपका अधिकार

Thu, 11 Apr 2019 06:02 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Thu, 11 Apr 2019 06:02 PM IST
विज्ञापन
IRCTC Insurance policy benefits,Terms, condition and all you need to know
IRCTC

आप में अधिकतर लोगों ने भारतीय रेल का सफर किया होगा। आप में से कई लोग ऑनलाइन टिकट बुक करते होंगे और कई लोग ऐसे होंगे जो रेलवे के टिकट काउंटर से टिकट बुक करते होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यदि आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट से रेल टिकट बुक करते हैं तो आपको सिर्फ 49 पैसे में 10 लाख रुपये तक का बीमा मिलता है। आइए जानते हैं इस बीमा की शर्तों के बारे में विस्तार से...

IRCTC Insurance policy benefits,Terms, condition and all you need to know
irctc

सबसे पहले आपको बता दें कि आईआरसीटीसी की यह सेवा पहले मुफ्त में मिलती थी लेकिन अब इसके लिए न्यूनतम शुल्क के तौर पर 49 पैसे लिए जाते हैं। यदि आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिए टिकट बुक करते हैं और साथ ही बीमा भी चाहते हैं तो आपको टिकट की कीमत के अतिरिक्त 49 पैसे का भुगतान करना होगा।

IRCTC Insurance policy benefits,Terms, condition and all you need to know
IRCTC Travel Insurance

यदि आप बीमा लेना चाहते हैं कि ऑनलाइन टिकट बुकिंग के दौरान ही आपको इसका विकल्प मिलेगा। वहीं टिकट बुक होने के साथ ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर बीमा के बारे में पूरी जानकारी मिल एसएमएस के माध्यम से मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Insurance policy benefits,Terms, condition and all you need to know
irctc

एक बात ध्यान देने वाली है कि आईसीटीसी की बीमा पॉलिसी का लाभ आपको तभी मिलेगा जब आपका टिकट आरएसी होगा या फिर कंफर्म होगा। साथ ही आपको बता दें कि बीमा की राशि दुर्घटना में हुए नुकसान पर निर्भर करता है। 

विज्ञापन
IRCTC Insurance policy benefits,Terms, condition and all you need to know
IRCTC Travel Insurance

यदि आप किसी मृतक से शव को लेकर यात्रा कर रहे हैं और इस दौरान हादसा होता है तो आपको 10 हजार रुपये का बीमा मिलेगा। वहीं यदि हादसे में मौत या स्थायी विकलांग होने पर 10 लाख रुपये का क्लेम होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed