{"_id":"6a12b23113fb5b7dd70a32a3","slug":"mini-split-ac-kya-hota-hai-how-ductless-air-conditioner-works-2026-05-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AC: एक एसी से घर के सभी कमरे होंगे ठंडे, जानिए कैसे काम करता है Mini Split AC सिस्टम और क्या हैं इसके फायदे","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
AC: एक एसी से घर के सभी कमरे होंगे ठंडे, जानिए कैसे काम करता है Mini Split AC सिस्टम और क्या हैं इसके फायदे
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Sun, 24 May 2026 01:39 PM IST
सार
Mini Split AC: हर कमरे के लिए अलग-अलग AC लगवाना काफी महंगा पड़ सकता है। लेकिन अब ऐसी नई टेक्नोलॉजी आ गई है, जिसमें एक ही AC सिस्टम से घर के 4-5 कमरों को ठंडा किया जा सकता है। Mini Split AC सिस्टम तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। आइए जानते हैं इस एसी के क्या फायदे हैं।
विज्ञापन
मिनी स्प्लिट एसी सिस्टम
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर के लिए आने वाले साधारण स्प्लिट या विंडो एसी सिर्फ एक ही कमरे को ठंडा कर पाते हैं। अगर आपके घर में अधिक कमरे हैं, तो ऐसे में आपको हर कमरे के लिए अलग-अलग एसी लगवाने की जरूरत पड़ेगी। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि अब ऐसी टेक्नोलॉजी आ गई है जो एक AC से घर के 4-5 कमरों को ठंडा कर सकती है। इस नई AC टेक्नोलॉजी को Mini Split AC सिस्टम कहा जा रहा है। भारत में तो नहीं लेकिन विदेशों में ये एसी खूब लोकप्रिय हो रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है ये नए तरह का एसी और कैसे काम करता है।
एक एसी हर कमरे में पहुंचाता है ठंडी हवा
- फोटो : Carrier
क्या होता है Mini Split Air Conditioner?
Mini Split Air Conditioner को डक्टलेस AC सिस्टम भी कहा जाता है। यह ऐसा एयर कंडीशनिंग सिस्टम है जिसमें एक आउटडोर यूनिट से घर के 4-5 कमरों में कूलिंग पहुंचाई जाती है। इसमें एक आउटडोर यूनिट के साथ कई इंडोर यूनिट को इंस्टॉल किया जा सकता है। दोनों यूनिट रेफ्रिजरेंट पाइप और इलेक्ट्रिकल वायरिंग के जरिए जुड़ी रहती हैं। खास बात यह है कि इसमें पारंपरिक सेंट्रलाइज्ड AC की तरह डक्ट बनाने की जरूरत नहीं पड़ती।
इंडोर यूनिट आमतौर पर दीवार पर लगाई जाती है। यह सीधे कमरे में ठंडी हवा पहुंचाती है। अगर सिस्टम में सिर्फ एक इंडोर यूनिट हो तो उसे Single-Zone System कहा जाता है। वहीं, Multi-Zone सिस्टम में एक आउटडोर यूनिट के साथ कई इंडोर यूनिट जोड़ी जा सकती हैं, जिससे पूरे घर को ठंडा या गर्म किया जा सकता है।

Trending Videos
एक आउडडोर यूनिट से कनेक्ट होते हैं कई इंडोर यूनिट
- फोटो : AI Generated
Mini Split AC कैसे काम करता है?
Mini Split AC का काम करने का तरीका काफी हद तक सामान्य सेंट्रल एयर कंडीशनिंग सिस्टम जैसा ही होता है। फर्क सिर्फ इतना है कि सेंट्रल AC पूरे घर में डक्ट्स के जरिए हवा पहुंचाता है, जबकि Mini Split AC सीधे कमरे में कूलिंग देता है।
इस सिस्टम में इंडोर यूनिट के अंदर इवेपोरेटर कॉयल और ब्लोअर फैन होता है। वहीं आउटडोर यूनिट में कंप्रेसर, कंडेंसर कॉयल और फैन लगे होते हैं। दोनों यूनिट कॉपर पाइप और वायरिंग के जरिए कनेक्ट रहती हैं।
आउटडोर यूनिट में मौजूद कंप्रेसर रेफ्रिजरेंट गैस को पाइप के जरिए इंडोर यूनिट तक पहुंचाता है। जब यह रेफ्रिजरेंट लिक्विड से गैस में बदलता है तो कमरे की गर्मी और नमी को खींच लेता है। इसके बाद इंडोर यूनिट ठंडी और कम नमी वाली हवा कमरे में भेजती है।
फिर यह गैस वापस आउटडोर यूनिट में जाती है, जहां गर्मी बाहर निकाल दी जाती है और रेफ्रिजरेंट दोबारा लिक्विड बन जाता है। यही प्रक्रिया लगातार चलती रहती है। अगर यह हीट पंप सिस्टम हो तो सर्दियों में यही सिस्टम कमरे को गर्म भी कर सकता है।

Mini Split AC की खासियत क्या है?
- फोटो : एआई जनरेटेड
Mini Split AC की खासियत क्या है?
Mini Split AC की सबसे बड़ी खासियत इसकी आसान इंस्टॉलेशन है। इसे लगाने के लिए सिर्फ दीवार में एक छोटा सा छेद करना पड़ता है, जिससे पाइप और वायरिंग निकाली जाती है।
इसमें अलग-अलग तरह की इंडोर यूनिट्स मिलती हैं। आप अपनी जरूरत और जगह के हिसाब से अलग-अलग डिजाइन चुन सकते हैं। इन्हें दीवार पर, छत के अंदर या छत की सतह पर लगाया जा सकता है। वॉल माउंटेड यूनिट सीधे दीवार पर लगाई जाती है। कंसोल यूनिट उन कमरों के लिए होती है जहां दीवार पर इंस्टॉलेशन संभव नहीं होता, जबकि सीलिंग यूनिट छत पर लगाई जाती है। वही, इन-सीलिंग यूनिट पूरी तरह छिपी रहती है।
इसके अलावा अलग-अलग कमरे के आकार के हिसाब से अलग क्षमता वाले Mini Split AC उपलब्ध होते हैं। आउटडोर यूनिट को ऐसी जगह लगाया जा सकता है जहां आवाज कम सुनाई दे। इनका डिजाइन भी कॉम्पैक्ट होता है, इसलिए छोटे घरों या कम जगह वाले एरिया में भी इन्हें आसानी से लगाया जा सकता है।