सब्सक्राइब करें

AC Tips: भीषण गर्मी में चलते-चलते अचानक बंद हो जाता है आपका AC? हो सकते हैं ये बड़े कारण, तुरंत करें चेक

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Sun, 24 May 2026 07:30 AM IST
सार

AC problems in summer: मई की इस गर्मी में अगर एसी चलते-चलते अचानक खुद-ब-खुद बंद होने लगे, तो परेशानी बढ़ जाती है। लेकिन बहुत से लोगों को नहीं पता कि एसी के इस तरह बार-बार बंद होने के पीछे कई वजह हो सकती हैं। जानें इन कमियों के कारण ऐसा होता है...
 

विज्ञापन
Your AC Turning Off Automatically? 5 Hidden Reasons Behind It
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
Why AC turns off automatically: भीषण गर्मी में अगर घर या ऑफिस में लगा एयर कंडीशनर (AC) चलते-चलते अचानक अपने आप बंद हो जाए, तो कमरे में चंद मिनटों में ही उमस और गर्मी बढ़ जाती है। कई बार लोग समझ नहीं पाते कि आखिर चालू एसी अचानक क्यों बंद हो रहा है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, एयर कंडीशनर का इस तरह बार-बार शटडाउन होना कोई सामान्य बात नहीं है। इसके पीछे मुख्य रूप से 5 बड़े कारण हो सकते हैं....
Your AC Turning Off Automatically? 5 Hidden Reasons Behind It
खराब एसी (सांकेतिक) - फोटो : amar ujala
1. गंदे फिल्टर बन सकते हैं सबसे बड़ी वजह
अगर एसी के एयर फिल्टर लंबे समय से साफ नहीं किए गए हैं, तो एयरफ्लो कम हो जाता है। इससे सिस्टम पर दबाव बढ़ता है और AC ओवरहीट होने लगता है। ऐसी स्थिति में सुरक्षा के लिए एसी खुद-ब-खुद बंद हो सकता है। इसलिए समय-समय पर फिल्टर की सफाई बेहद जरूर करवाएं।
Trending Videos
Your AC Turning Off Automatically? 5 Hidden Reasons Behind It
एसी - फोटो : freepik
2. खराब थर्मोस्टेट भेज सकता है गलत सिग्नल
थर्मोस्टेट AC सिस्टम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। यही कमरे के तापमान को मापकर एसी को कंट्रोल करने की कोशिश करता है। ऐसे में अगर थर्मोस्टेट खराब हो जाए या गलत तापमान रीडिंग देने लगे, तो एसी जरूरत से पहले बंद हो सकता है। इतना ही नहीं, कई बार तो इससे कूलिंग भी प्रभावित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Your AC Turning Off Automatically? 5 Hidden Reasons Behind It
एसी 
3. इलेक्ट्रिकल प्रॉब्लम भी हो सकती है जिम्मेदार
वोल्टेज में उतार-चढ़ाव, खराब वायरिंग या इलेक्ट्रिकल पार्ट्स में खराबी की वजह से भी एसी अचानक बंद हो सकता है। कई मामलों में तो कैपेसिटर या कॉन्टैक्टर खराब होने पर सिस्टम सुरक्षा कारणों से खुद को शटडाउन कर देता है।
विज्ञापन
Your AC Turning Off Automatically? 5 Hidden Reasons Behind It
स्प्लिट एसी - फोटो : एआई
4. ओवरहीटिंग से खुद को बचाता है एसी
लगातार लंबे समय तक चलने या खराब वेंटिलेशन की वजह से एसी यूनिट गर्म हो सकती है। देखिए, जब सिस्टम जरूरत से ज्यादा गर्म हो जाता है, तो डैमेज से बचने के लिए एसी ऑटोमैटिक बंद हो जाता है। यह एक तरह का सेफ्टी फीचर माना जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed