{"_id":"6a105b550a499508a30b283a","slug":"which-refrigerant-gas-is-used-in-ac-and-how-it-works-2026-05-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AC Gas: आखिर AC भीषण गर्मी में भी कमरे को कैसे बना देती है 'शिमला'? जानिए इसके पीछे का विज्ञान","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
AC Gas: आखिर AC भीषण गर्मी में भी कमरे को कैसे बना देती है 'शिमला'? जानिए इसके पीछे का विज्ञान
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Sat, 23 May 2026 07:04 AM IST
सार
AC Gas Types: भीषण गर्मी में एसी राहत तो देता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इसकी ठंडी हवा के पीछे एक खास गैस काम करती है।आखिर एसी में कौन सी गैस होती है, यह कैसे काम करती है और गैस लीक होने पर क्या दिक्कतें आती हैं, आइए आसान भाषा में समझते हैं।
विज्ञापन
एसी
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी में एयर कंडीशनर (AC) हमारी सबसे बड़ी जरूरत बन जाता है। बाहर चाहे जितनी भी लू चल रही हो, एसी चंद मिनटों में तपते हुए कमरे को एकदम ठंडा कर देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस शानदार कूलिंग के पीछे हवा नहीं बल्कि एक खास गैस का कमाल होता है? आइए आसान भाषा में समझते हैं।
एसी में कौन सी गैस भरी जाती है?
- फोटो : Adobe Stock
एसी में कौन सी गैस भरी जाती है?
एसी में जो गैस भरी जाती है, उसे तकनीकी भाषा में 'रेफ्रिजरेंट' (Refrigerant) कहा जाता है।मुख्य गैसों के प्रकार:
R-32 गैस: यह सबसे आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल (पर्यावरण को कम नुकसान पहुंचाने वाली) गैस है। आजकल के ज्यादातर नए इन्वर्टर एसी में इसी का उपयोग होता है।
R-410A गैस: यह भी एक लोकप्रिय गैस है जो पिछले कुछ वर्षों से नॉन-इन्वर्टर और इन्वर्टर एसी में काफी इस्तेमाल की जाती रही है।
R-22 गैस: यह पुराने जमाने के एसी में भरी जाने वाली गैस थी। पर्यावरण को नुकसान (ओजोन परत को हानि) पहुंचाने के कारण अब इसका उपयोग लगभग बंद कर दिया गया है।
Trending Videos
एसी में गैस का क्या काम होता है?
- फोटो : Adobe Stock
एसी में गैस का क्या काम होता है?
एसी में भरी हुई इस गैस का मुख्य काम कमरे की गर्मी को सोखना और उसे बाहर फेंकना होता है। यह एक साइकिल की तरह काम करता है। जब एसी चलता है, तो यह रेफ्रिजरेंट गैस कमरे की गर्म हवा के संपर्क में आकर लिक्विड से गैस (भाप) में बदल जाती है। इसके बाद यह गैस एसी के कंप्रेसर में जाती है, जहां इसका दबाव और तापमान काफी बढ़ जाता है।फिर यह गैस बाहर लगे कंडेनसर कॉइल से गुजरते हुए अपनी सारी गर्मी हवा में छोड़ देती है और वापस ठंडी होकर लिक्विड बन जाती है। यही ठंडी हवा ब्लोअर के जरिए आपके कमरे में आती है और कमरा ठंडा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गैस कम या लीक होने पर क्या होता है?
- फोटो : एआई जनरेटेड
गैस कम या लीक होने पर क्या होता है?
कई बार एसी तो चलता है, लेकिन कूलिंग बिल्कुल नहीं होती। ऐसा अक्सर एसी के पाइप से गैस लीक होने या खत्म हो जाने के कारण होता है। रेफ्रिजरेंट गैस का स्तर कम होने पर कंप्रेसर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे बिजली का बिल भी तेजी से बढ़ने लगता है।अगर आपका एसी भी कूलिंग नहीं कर रहा है, तो सर्विसिंग वाले मैकेनिक को बुलाकर गैस का प्रेशर जरूर चेक करवाएं। सही समय पर गैस भरवाने से आपका एसी और कंप्रेसर दोनों सुरक्षित रहते हैं।
विज्ञापन
एसी में कौन सा गैस है कैसे पता करें?
- फोटो : अमर उजाला