{"_id":"6b027410a92e9124a506b990","slug":"charging-phone-in-flight-mode-faster-or-myth-pros-cons-2026-11-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टेक टिप्स: क्या फ्लाइट मोड में वाकई तेज चार्ज होता है फोन? आप भी करते हैं ऐसा तो जानें फायदे और नुकसान","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
टेक टिप्स: क्या फ्लाइट मोड में वाकई तेज चार्ज होता है फोन? आप भी करते हैं ऐसा तो जानें फायदे और नुकसान
Sun, 22 Nov 2026 10:18 AM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Sun, 22 Nov 2026 10:18 AM IST
सार
- फोन की बैटरी जल्दी चार्ज करने के लिए कई लोग चार्जिंग के दौरान फ्लाइट मोड ऑन कर देते हैं।
- दावा किया जाता है कि इससे फोन सामान्य गति के मुकाबले तेजी से चार्ज होता है और बैटरी की खपत भी कम होती है।
- लेकिन क्या इस तरीके से वाकई चार्जिंग स्पीड बढ़ती है? आइए जानते हैं क्या है सच...
विज्ञापन
क्या फ्लाइट मोड में फोन चार्ज करना सही है?
- फोटो : अमर उजाला
स्मार्टफोन की बैटरी जल्दी खत्म होना आजकल आम समस्या है। कई बार जरूरी काम के बीच फोन की बैटरी कम हो जाती है और उसे चार्ज करने का समय भी नहीं मिलता। ऐसे में आपने भी यह सलाह सुनी होगी कि फोन को फ्लाइट मोड पर डालकर चार्ज करने से बैटरी तेजी से चार्ज होती है। लेकिन क्या वाकई ऐसा होता है? इसका जवाब है हां, लेकिन इसका असर बहुत ज्यादा नहीं होता। दरअसल, फ्लाइट मोड ऑन करने से फोन की कुछ वायरलेस कनेक्टिविटी बंद हो जाती हैं, जिससे बैटरी की खपत कम होती है और चार्जिंग के दौरान फोन को थोड़ी राहत मिलती है।
Trending Videos
फोन के बैकग्राउंंड में कई एप चलते रहते हैं।
- फोटो : Adobe Stock
फ्लाइट मोड में क्यों तेजी से चार्ज होता है फोन?
- जब फोन सामान्य मोड में होता है, तब वह लगातार मोबाइल नेटवर्क से जुड़ा रहता है। इसके अलावा वाई-फाई, ब्लूटूथ और बैकग्राउंड में चलने वाले एप भी कुछ बैटरी खर्च करते हैं। खासकर कमजोर नेटवर्क वाले इलाकों में फोन बार-बार सिग्नल खोजता है, जिससे बैटरी की खपत बढ़ सकती है।
- फ्लाइट मोड ऑन करने पर मोबाइल नेटवर्क की कनेक्टिविटी बंद हो जाती है। ज्यादातर स्मार्टफोन में वाई-फाई और ब्लूटूथ भी बंद हो जाते हैं, हालांकि इन्हें अलग से चालू किया जा सकता है। इससे फोन की बिजली की खपत कम होती है और चार्जिंग के दौरान बैटरी में थोड़ी ज्यादा ऊर्जा जमा हो पाती है।
चार्जिंग की स्पीड पर ज्याजा असर नहीं पड़ता।
- फोटो : Adobe Stock
कितनी जल्दी चार्ज होती है बैटरी?
फ्लाइट मोड में चार्जिंग का फायदा मिलता जरूर है, लेकिन इससे फोन आधे समय में चार्ज नहीं होता। अलग-अलग स्मार्टफोन पर किए गए टेस्ट में सामान्य मोड की तुलना में फ्लाइट मोड में फुल चार्ज होने में करीब 4 से 11 मिनट तक का अंतर देखा गया है। यह अंतर फोन के मॉडल, नेटवर्क सिग्नल, चार्जर और इस्तेमाल पर निर्भर करता है।

प्लाइट मोड में चार्जिंग के नुकसान भी हैं।
- फोटो : Adobe Stock
फ्लाइट मोड में चार्जिंग के क्या नुकसान हैं?
- इस तरीके का सबसे बड़ा नुकसान यह है कि फोन की कनेक्टिविटी सीमित हो जाती है। फ्लाइट मोड ऑन रहने पर आपको मोबाइल कॉल और एसएमएस नहीं मिलेंगे। मोबाइल डेटा भी बंद रहेगा। ऐसे में जरूरी कॉल, बैंकिंग ओटीपी और दूसरे जरूरी मैसेज छूट सकते हैं।
- हालांकि, अलार्म, कैमरा और बिना इंटरनेट वाले एप इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इसके अलावा, अगर आप चार्जिंग के दौरान किसी जरूरी कॉल या मैसेज का इंतजार कर रहे हैं, तो फ्लाइट मोड आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।
विज्ञापन
जानें चार्जिंग का बेहतर तरीका।
- फोटो : AI
फोन को तेजी से चार्ज करने का बेहतर तरीका क्या है?
अगर आप फोन को जल्दी चार्ज करना चाहते हैं तो कंपनी के रेकमेंडेड चार्जर और अच्छी क्वालिटी की केबल का इस्तेमाल करें। चार्जिंग के दौरान गेम खेलने, वीडियो देखने या भारी एप चलाने से बचें। इससे फोन पर अतिरिक्त दबाव और गर्मी बढ़ सकती है। फोन को ठंडी और हवादार जगह पर चार्ज करना भी बेहतर है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
1. क्या फ्लाइट मोड ऑन करके फोन चार्ज करने से बैटरी तेजी से चार्ज होती है?
हां, फ्लाइट मोड ऑन करने से फोन की मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी बंद हो जाती है। इससे बैटरी की खपत कम होती है और फोन सामान्य मोड की तुलना में थोड़ा तेजी से चार्ज हो सकता है।
2. फ्लाइट मोड में फोन चार्ज करने से कितने मिनट बच सकते हैं?
यह फोन के मॉडल, नेटवर्क सिग्नल और चार्जर पर निर्भर करता है। कुछ मामलों में सामान्य चार्जिंग के मुकाबले करीब 4 से 11 मिनट तक का अंतर देखा जा सकता है।
3. क्या फ्लाइट मोड में चार्ज करने से फोन की बैटरी खराब होती है?
नहीं, फ्लाइट मोड में फोन चार्ज करने से बैटरी को कोई नुकसान नहीं होता। यह सिर्फ फोन की वायरलेस कनेक्टिविटी को सीमित करता है और बैटरी की खपत कम करने में मदद करता है।
4. क्या फ्लाइट मोड में फोन पर कॉल और मैसेज आ सकते हैं?
फ्लाइट मोड ऑन रहने पर सामान्य मोबाइल कॉल और एसएमएस नहीं मिलते। हालांकि, अगर वाई-फाई अलग से चालू किया गया है और फोन व नेटवर्क सपोर्ट करते हैं, तो वाई-फाई कॉलिंग और इंटरनेट आधारित मैसेजिंग का इस्तेमाल किया जा सकता है।
5. फोन को तेजी से चार्ज करने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?
फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए कंपनी के सुझाए गए चार्जर और केबल का इस्तेमाल करें। चार्जिंग के दौरान गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और भारी ऐप चलाने से बचें। साथ ही फोन को गर्म जगह पर चार्ज न करें।