Car Parking Mistakes in Housing Societies: अपार्टमेंट या हाउसिंग सोसायटी में रहने वाले लोगों के लिए गाड़ी पार्क करना रोजमर्रा का काम है, लेकिन कई बार छोटी सी लापरवाही बड़ी परेशानी खड़ी कर देती है।
ध्यान दें: सोसायटी में गाड़ी पार्क करते समय कौन सी गलतियां न करें? आपकी जेब पर भारी पड़ सकती हैं ये 4 आदतें
Car Parking Rules In Society: सोसायटी में गाड़ी गलत जगह खड़ी करना या पार्किंग के नियमों की अनदेखी करना विवाद, नुकसान और अतिरिक्त खर्च की वजह बन सकता है
इसलिए सोसायटी में गाड़ी पार्क करते समय कुछ बातों का ध्यान देना जरूरी हो जाता है
सोसायटी में गाड़ी पार्क करते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
दूसरे की पार्किंग में गाड़ी खड़ी करना
- सोसायटी में सबसे आम गलतियों में से एक है किसी दूसरे की पार्किंग में अपनी गाड़ी खड़ी कर देना
- कई लोग कुछ मिनट का सोचकर किसी दूसरे की पार्किंग में गाड़ी लगाकर चले तो जाते हैं, लेकिन कई बार ये विवाद की वजह बन जाता है
- इसलिए जो पार्किंग आपको मिली है, उसी में गाड़ी लगाएँ न कि किसी और की पार्किंग में अपनी गाड़ी पार्क करें
- जान लें कि सोसायटी के प्रबंधन या आरडब्ल्यूए से शिकायत होने पर आप पर नियमों के तहत कार्रवाई भी हो सकती है
गेट और आने-जाने का रास्ता रोकना
- कई बार लोग अपनी गाड़ी मुख्य गेट, बेसमेंट के रास्ते, मोड़ या दूसरी गाड़ियों के निकलने की जगह पर खड़ी कर देते हैं
- इससे सोसायटी के दूसरे लोगों को परेशानी हो सकती है
- खासतौर पर किसी आपातकालीन स्थिति में रास्ता बाधित होना और भी गंभीर समस्या बन सकता है
- इसलिए गाड़ी ऐसी जगह खड़ी करें, जहां लोगों को या दूसरी गाड़ियों को आने-जाने में दिक्कत न हो
- फायर एग्जिट और आपातकालीन रास्तों के पास तो कभी गाड़ी खड़ी न करें
नो पार्किंग में गाड़ी लगाना
- सोसायटी के बेसमेंट या खुले परिसर में कुछ स्थानों पर नो पार्किंग हो सकती है
- ऐसे में नौ पार्किंग में गाड़ी खड़ी करना परेशानी का कारण बन सकता है
- पार्किंग से जुड़े बोर्ड और सोसायटी के लिखित नियमों को ध्यान से पढ़ें और हमेशा केवल जगह खाली देखकर वहां गाड़ी खड़ी न करें
- इससे बाकी लोगों को आने-जाने या गाड़ी निकालने में दिक्कत हो सकती है
गाड़ी गलत तरीके से खड़ी करना
- अगर गाड़ी निर्धारित लाइनों के बाहर खड़ी है या दो पार्किंग स्थानों के बीच आड़ा-तिरछा लगी है, तो इससे दूसरे गाड़ी वालों को परेशानी हो सकती है
- साथ ही इससे गाड़ी पर खरोंच लगने या टक्कर होने की आशंका भी बढ़ सकती है
- इसलिए गाड़ी पार्क करते समय ध्यान दें कि आपकी गाड़ी सही जगह पर और सही खड़ी है या नहीं
- गाड़ी पार्क करते समय बाकी गाड़ियों के निकलने के लिए जगह जरूर छोड़ें
नोट:- अगर आप बार-बार गाड़ी पार्किंग के नियमों की अनदेखी करते हैं, तो सोसायटी की तरफ से आप पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है। हालांकि, हर सोसायटी के अलग-अलग नियम हो सकते हैं।