फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बात बच्चों की: छोटा बच्चा अब स्कूल जाने लगा है? तो उसके बैग में ये 4 चीजें जरूर रखें

Mon, 19 Oct 2026 10:37 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 19 Oct 2026 10:37 AM IST
सार

छोटा बच्चा पहली बार स्कूल जाना शुरू करता है, तो उसके बैग में पढ़ाई के सामान के साथ कुछ जरूरी चीजें रखना भी महत्वपूर्ण है। पानी की बोतल, पहचान संबंधी जानकारी, रुमाल समेत कई जरूरत का सामान रखना होता है।

विज्ञापन
4 Essential Things to Keep in Your Child School Bag mein bacho ke kya rakhein
बच्चे के बैग में क्या रखें और क्या नहीं? - फोटो : Amar Ujala AI

बच्चे का पहली बार स्कूल जाना परिवार के लिए खुशी के साथ थोड़ी चिंता भी लेकर आता है। घर से दूर कुछ घंटे बिताने के दौरान बच्चा अपनी जरूरतों को ठीक से बता पाएगा या नहीं, यह सवाल माता-पिता के मन में रहता है। खासकर नर्सरी, प्ले स्कूल या शुरुआती कक्षाओं में पढ़ने वाले बच्चों को अपनी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए बड़ों की मदद की आवश्यकता हो सकती है।



ऐसे में स्कूल बैग तैयार करते समय सिर्फ किताबों, कॉपियों और पेंसिल बॉक्स पर ध्यान देना काफी नहीं है। बल्कि, आपको कुछ और बातों का ध्यान भी रखना चाहिए। चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
4 Essential Things to Keep in Your Child School Bag mein bacho ke kya rakhein
बच्चे के बैग में क्या रखें और क्या नहीं? - फोटो : AI Generated

स्कूल बैग में क्या चीजें जरूर रखें?

पानी की छोटी बोतल

  • बच्चे के बैग में साफ पानी की एक छोटी और हल्की बोतल जरूर रखें।
  • बोतल ऐसी हो, जिसे बच्चा आसानी से खोल और बंद कर सके। अगर बच्चा खुद बोतल नहीं खोल पाता, तो उसे पहले घर पर प्रैक्टिस जरूर करवा दें
  • बोतल पर बच्चे का नाम लिख सकते हैं ताकि, कोई कंफ्यूजन न करें
4 Essential Things to Keep in Your Child School Bag mein bacho ke kya rakhein
बच्चे के बैग में क्या रखें और क्या नहीं? - फोटो : AI Generated

घर का पता और मोबाइल नंबर लिखकर रखें

  • छोटे बच्चे को अपना पूरा पता या माता-पिता का फोन नंबर याद करवाना मुश्किल है
  • इसलिए बैग के बाहर आप एक स्टिकर लगाकर उसमें माता-पिता का नाम, घर का पता और मोबाइल नंबर आदि लिख सकते हैं
  • बैग के अंदर भी आप ये डिटेल्स लिखकर रख सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
4 Essential Things to Keep in Your Child School Bag mein bacho ke kya rakhein
बच्चे के बैग में क्या रखें और क्या नहीं? - फोटो : AI Generated

रुमाल या टिश्यू पेपर

  • बच्चे के बैग में साफ रुमाल या टिश्यू पेपर का छोटा पैकेट आप रख सकते हैं
  • खाने के बाद हाथ या मुंह साफ करने और नाक पोंछने जैसी जरूरतों में यह काम आता है
  • बच्चे को यह भी सिखाएं कि इस्तेमाल किया हुआ टिश्यू कूड़ेदान में डालना चाहिए और रुमाल गंदा होने पर उसे बदलना चाहिए
विज्ञापन
4 Essential Things to Keep in Your Child School Bag mein bacho ke kya rakhein
बच्चे के बैग में क्या रखें और क्या नहीं? - फोटो : AI Generated

बैग तैयार करते समय इन बातों का भी रखें ध्यान

  • बच्चे के बैग में दवाइयां, नुकीली वस्तुएं या जरूरत से ज्यादा सामान अपनी ओर से न रखें
  • बच्चे को कोई दवा देना जरूरी है, तो बच्चे के टीचर को इसकी जानकारी दें
  • बैग पर नाम की पर्ची लगाते समय बच्चे का पूरा पता बाहर से दिखाई देने वाली जगह पर लिखने से बचें आदि
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed