Aadhaar New App: आपके पास कई तरह के डॉक्यूमेंट्स होंगे? जैसे- ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड आदि। इसी तरह आपके पास आधार कार्ड भी होगा ही?
जानना जरूरी: आधार में एड्रेस से लेकर मोबाइल नंबर तक, सब घर बैठे बदल सकते हैं आप
m-Aadhaar App: अगर आपको अपने आधार में कुछ अपडेट करवाना है? जैसे- आधार से लिंक मोबाइल नंबर या एड्रेस, तो आप इस काम को घर बैठे कर सकते हैं यानी आधार सेवा केंद्र जाने की जरूरत नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार कार्ड में ऑनलाइन एड्रेस अपडेट करवाने का तरीका क्या है?
स्टेप 1
- सबसे पहले आधार की नई एप में आधार नंबर, ओटीपी और फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए लॉगिन कर लें
- अब यहां पर Services वाले ऑप्शन पर क्लिक करें और फिर Address Update वाले विकल्प को चुने
- इसके बाद My Document वाला ऑप्शन चुने, जहां पर डॉक्यूमेंट की एक लिस्ट आएगी, इसमें से जो डॉक्यूमेंट है उसे चुन लें और फिर Continue to Upload Document वाले बटन पर क्लिक करें
स्टेप 2
- अब स्कैन करके या सीधे डॉक्यूमेंट की फाइन अपलोड करनी है और फिर Continue to Add New Address पर क्लिक करें
- इसके बाद एड्रेस वेरिफाई करवाएं और फिर Continue to Face Authentication पर क्लिक करें
- आखिर में तय फीस भर दें और सबमिट करें
- अब कुछ दिनों में आपका नया एड्रेस आधार में अपडेट हो जाता है
आधार में मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करवाएं?
स्टेप 1
- आधार की नई एप पर लॉगिन करें
- फिर यहां पर Services वाले ऑप्शन पर क्लिक करें
- इसके बाद Mobile Number Update वाले ऑप्शन पर क्लिक करें
- फिर Continue to Update Mobile Number वाले बटन पर क्लिक करें
- अब अपना वो मोबाइल नंबर दर्ज करें जिसे आपको आधार से लिंक करवाना है
स्टेप 2
- फिर इस दर्ज किए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे यहां भरें
- इसके बाद फेस ऑथेंटिकेशन करवाएं जिससे वेरिफाई होता है कि सही व्यक्ति मोबाइल नंबर बदल रहा है
- फिर ऑनलाइन 75 रुपये की फीस भरें और सबमिट कर दें
- अब 15 दिनों के भीतर आपका नया मोबाइल नंबर आधार से लिंक हो जाएगा