फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AI: शादियां हो रहीं हाईटेक, चैटजीपीटी लिख रहा निमंत्रण, दूल्हा दुल्हन पहना रहे एक दूसरे को एआई वाली अंगूठियां

Wed, 26 Apr 2023 12:04 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 26 Apr 2023 12:04 PM IST
विज्ञापन
AI In Wedding: ChatGPT And AI Based Tools Are Being Used In Wedding
Artificial Intelligence - फोटो : Istock

Artificial Intelligence: अब हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में प्रवेश कर चुके हैं। तकनीक के तेजी से होते विस्तार से कोई क्षेत्र अछूता नहीं रहा है। अब यह तकनीक हमारी परंपराओं में भी जगह बनाने लगी है। यह बात आपको अटपटी जरूर लग रही है, लेकिन अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल शादी विवाहों में भी किया जा रहा है। शादियों की प्लानिंग से लेकर विवाह को किस तरह से आकर्षक बनाया जा सकता है? इन सभी चीजों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी तकनीकों को इस्तेमाल में लाया जा रहा है। अब तक शादी विवाह में दूल्हा दुल्हन पारंपरिक अंगूठियां एक दूसरे को पहनाते थे। वहीं अब स्मार्टवॉच की तरह उपयोग होने वाली एआई बेस्ड रिंग को इस्तेमाल में लाया जा रहा है। यही नहीं शादियों में आए मेहमानों को एआई बेस्ड गैजेट्स तोहफे में दिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

AI In Wedding: ChatGPT And AI Based Tools Are Being Used In Wedding
Artificial Intelligence - फोटो : Istock

कई रिपोर्ट्स में इस बात का पता चला है कि इस तरह की शादियों का ट्रेंड देश दुनिया में काफी तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में यह भी एक बड़ी वजह है, जिसके चलते एआई बेस्ड गैजेट्स के ग्लोबल मार्केट में एक बड़ी उछाल देखने को मिली है। 

AI In Wedding: ChatGPT And AI Based Tools Are Being Used In Wedding
Artificial Intelligence - फोटो : Istock

इन दिनों ओपनएआई रिसर्च कंपनी द्वारा तैयार किए गए लैंग्वेज मॉडल चैटबॉट टूल चैटजीपीटी की खूब चर्चा हो रही है। आपको जानकर हैरानी होगी कि कई लोग शादियों की प्लानिंग करने के लिए इस टूल की मदद ले रहे हैं। 

LIC Schemes: रिटायरमेंट के बाद भविष्य को करना चाहते हैं सुरक्षित, तो LIC की इन स्कीम्स में करें निवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
AI In Wedding: ChatGPT And AI Based Tools Are Being Used In Wedding
Artificial Intelligence - फोटो : Istock

शादियों में भाषण, डायलॉग, प्रतिज्ञा में रोमांस भरने के लिए चैटजीपीटी को इस्तेमाल में लाया जा रहा है। इसके अलावा शादी के समय निमंत्रण संदेश कैसे अच्छे से लिखा जा सकता है। उसमें भी इसका इस्तेमाल किया जा रहा है।

विज्ञापन
AI In Wedding: ChatGPT And AI Based Tools Are Being Used In Wedding
Artificial Intelligence - फोटो : फाइल फोटो

इसके अलावा आज के समय कई शादियों में ड्रोन का इस्तेमाल भी काफी बढ़ा है। ऐसे में एआई से जुड़ी तकनीकों का बड़े पैमाने पर उपयोग शादी या अन्य समारोह में किया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed