Atal Pension Yojana Registration Process: लोग जो भी कमाते हैं उसे अपन आज की जरूरतों पर खर्च करते हैं, लेकिन एक तबका ऐसा भी है जो भविष्य के लिए बचत भी करता है। ताकि आर्थिक दिक्कतें न हो।
बात बचत की: हर महीने चाहिए 5000 रुपये पेंशन? तो ऐसे करें अटल पेंशन योजना में आवेदन
Atal Pension Yojana: अटल पेंशन योजना के तहत आपको हर महीने 5000 रुपये की पेंशन मिल सकती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप कैसे इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटल पेंशन योजना का पेंशन प्लान और निवेश का तरीका क्या है?
- अटल पेंशन योजना को भारत सरकार चलाती है
- ये एक निवेश योजना है जिसमें पहले कम से कम 20 साल निवेश करना होता है
- फिर 60 साल की उम्र के बाद आपको हर महीने 5000 रुपये तक की पेंशन मिलती है
- इस योजना में पेंशन प्लान और योजना के हिसाब से हर महीने निवेश करना होता है
- जैसे- 18 साल का व्यक्ति अगर 5000 रुपये महीने वाला पेंशन प्लान चुनता है तो उसे हर महीने 210 रुपये का प्रीमियम देना होता है
- ऐसे ही 30 साल का व्यक्ति अगर 5000 रुपये वाला पेंशन प्लान चुनता है तो उसे हर महीने 577 रुपये प्रीमियम देना होता है
अटल पेंशन योजना में कैसे करें आवेदन?
पहला स्टेप
- अटल पेंशन योजना से जुड़ने के लिए सबसे पहले आपको अपने बैंक जाना है
- यहां पर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है
- फिर वे आपको योजना के बारे में अधिक जानकारी देते हैं
- इसके बाद आप पेंशन प्लान चुनते हैं और आपकी केवाईसी होती है
दूसरा स्टेप
- केवाईसी के बाद आपके बैंक खाते को योजना से लिंक किया जाता है
- फिर आपका आवेदन कर दिया जाता है
- इसकी आपको स्लिप दी जाती है
- अब हर महीने योजना का प्रीमियम आपके बैंक खाते से कट जाता है
नोट:- जो लोग भारत के नागरिक हैं, जिन लोगों की उम्र 18-40 साल है, जो करदाता नहीं हैं और जिनके पास एक्टिव बैंक खाता है वे लोग ही इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।