Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: खाते से पैसे कट गए, लेकिन एटीएम से कैश नहीं निकला तो क्या करें? वापस पाने के लिए नियम जानें

Tue, 17 Nov 2026 02:10 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 17 Nov 2026 02:10 PM IST
सार

  • ATM Cash Withdrawal Failed: एटीएम से कैश निकालते समय खाते से पैसे कट जाएं, लेकिन मशीन से नकदी न निकले तो घबराने की जरूरत नहीं है
  • इसको लेकर भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने कुछ नियम बनाए हैं

विज्ञापन
ATM Failed Transaction: How Long Does It Take to Get Your Money Back? Know RBI Rules
ATM से पैसे न निकले तो क्या करें? - फोटो : Amar Ujala AI

ATM Cash Withdrawal Rules In Hindi: कई बार एटीएम से पैसे निकालते समय मशीन में तकनीकी खराबी आ जाती है। कभी बैंक का सर्वर धीमा होने के कारण ट्रांजैक्शन बीच में अटक जाती है। ऐसी स्थिति में मशीन से कैश नहीं निकलता, लेकिन ग्राहक के बैंक खाते से पैसे कट जाते हैं।



इस तरह की परेशानी किसी भी बैंक के एटीएम में हो सकती है। हालांकि, ग्राहकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने ऐसे मामलों के लिए स्पष्ट नियम बनाए हैं। तो चलिए जानते हैं अगर खाते से पैसे कट जाते हैं और एटीएम से कैश नहीं आता है, तो आपको ये कब तक वापस मिल सकता है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
ATM Failed Transaction: How Long Does It Take to Get Your Money Back? Know RBI Rules
ATM से पैसे न निकले तो क्या करें? - फोटो : AI Generated

कितनी देर में खाते में वापस आते हैं पैसे?

  • अगर एटीएम से कैश नहीं निकला और आपके बैंक खाते से पैसे कट गए हैं
  • तो ऐसे में अधिकतर मामलों में तुरंत ही आपके खाते में पैसे वापस आ जाते हैं
  • जबकि, कई मामलों में 24 घंटे के भीतर भी पैसे खाते में ही वापस आ जाते हैं
ATM Failed Transaction: How Long Does It Take to Get Your Money Back? Know RBI Rules
ATM से पैसे न निकले तो क्या करें? - फोटो : Adobe Stock

24 घंटे में वापस न आए पैसे, तो कब मिलेंगे वापस?

  • नियमों के मुताबिक अगर एटीएम से कैश नहीं निकलता और खाते से पैसे कट जाते हैं तो बैंक को अधिकतम 5 कैलेंडर दिनों के भीतर रकम वापस करनी होती है
  • इसे ऐसे समझिए कि मान लीजिए अगर आपने 17 नवंबर 2026 को एटीएम से पैसे निकाले और ट्रांजैक्शन फेल हो गई तो बैंक को अधिकतम 22 नवंबर 2026 तक कटे हुए पैसे वापस करने होंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
ATM Failed Transaction: How Long Does It Take to Get Your Money Back? Know RBI Rules
ATM से पैसे न निकले तो क्या करें? - फोटो : AI Generated

बैंक पैसे लौटने में देरी करें तो क्या होगा?

  • अगर बैंक तय समय में आपके खाते में पैसे वापस नहीं करता है तो नियमों के तहत बैंक को ग्राहक को मुआवजा भी देना होता है
  • नियम के मुताबिक तय समयसीमा के बाद देरी होने पर बैंक को हर दिन 100 रुपये का मुआवजा देना होगा
  • आपको बैंक जिस दिन भी पैसे रिटर्न करता है, उस पैसे में मुआवजे के पैसे भी बैंक जोड़ देता है
विज्ञापन
ATM Failed Transaction: How Long Does It Take to Get Your Money Back? Know RBI Rules
ATM से पैसे न निकले तो क्या करें? - फोटो : Adobe Stock

पैसे वापस नहीं आएं तो कहां करें शिकायत?

  • अगर एटीएम ट्रांजैक्शन फेल होने के बाद भी आपके पैसे वापस नहीं आते हैं तो सबसे पहले अपने बैंक में शिकायत दर्ज कराएं
  • इसके लिए आप बैंक की कस्टमर केयर सेवा, मोबाइल बैंकिंग ऐप या बैंक की शाखा का इस्तेमाल कर सकते हैं
  • अगर बैंक आपकी शिकायत का संतोषजनक जवाब नहीं देता है या 30 दिनों के भीतर जवाब नहीं मिलता है तो आप आरबीआई के इंटीग्रेटेड ओम्बड्समैन cms.rbi.org.in के पास शिकायत कर सकते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed