Atal Pension Yojana: बुढ़ापे में आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर रहना हर किसी की चाहत होती है। नौकरी या कारोबार के दौरान कमाई होती रहती है, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ नियमित आमदनी का जरिया कम हो सकता है। ऐसे में अगर पहले से ही पेंशन की व्यवस्था कर ली जाए तो आगे चलकर आर्थिक परेशानियों से काफी हद तक बचा जा सकता है।
{"_id":"6afbf7a6c812e9106e0832a8","slug":"how-to-apply-husband-and-wife-for-atal-pension-yojana-mein-pati-patni-kaise-apply-karein-2026-11-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पति-पत्नी दोनों को हर महीने चाहिए 10000 रुपये पेंशन? तो यहां जानें निवेश से लेकर आवेदन तक का पूरा प्रोसेस","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
पति-पत्नी दोनों को हर महीने चाहिए 10000 रुपये पेंशन? तो यहां जानें निवेश से लेकर आवेदन तक का पूरा प्रोसेस
Tue, 17 Nov 2026 12:13 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:13 PM IST
सार
- Atal Pension Yojana: बुढ़ापे में नियमित आमदनी का इंतजाम करना चाहते हैं तो अटल पेंशन योजना एक विकल्प हो सकता है
- इस योजना में पति और पत्नी अलग-अलग निवेश करके 60 साल की उम्र के बाद कुल 10000 मासिक पेंशन का लाभ उठा सकते हैं
विज्ञापन
पति-पत्नी को 10000 रुपये पेंशन कैसे मिल सकती है?
- फोटो : Amar Ujala AI
Trending Videos
पति-पत्नी को 10000 रुपये पेंशन कैसे मिल सकती है?
- फोटो : Amar Ujala AI
कब से शुरू कर सकते हैं निवेश?
- अटल पेंशन योजना में शामिल होने के लिए आवेदक की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए
- ऐसे में अगर आप इस उम्र के बीच हैं और आप भारत के नागरिक हैं और साथ ही आपका बैंक खाता है
- तो आप अटल पेंशन योजना में निवेश कर पेंशन का लाभ ले सकते हैं
पति-पत्नी को 10000 रुपये पेंशन कैसे मिल सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
किसे कितने निवेश पर मिलती है पेंशन?
- अटल पेंशन योजना में आपको 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये महीने तक की पेंशन मिलती है
- इसके लिए आप जो पेंशन प्लान चुनते हैं, तो आपको उस प्लान और अपनी उम्र के हिसाब से हर महीने छोटा-छोटा निवेश करना होता है
- जैसे- अगर कोई व्यक्ति 18 साल की उम्र में इस योजना से जुड़ता है और हर महीने 210 रुपये जमा करता है, तो उसे 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद हर महीने 5000 रुपये पेंशन मिल सकती है
- इसी तरह 30 साल के व्यक्ति को इसी 5000 रुपये महीने वाली पेंशन के लिए हर महीने 577 रुपये निवेश करने होते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
पति-पत्नी को 10000 रुपये पेंशन कैसे मिल सकती है?
- फोटो : Adobe stock
पति-पत्नी को कैसे मिल सकती है हर महीने 10 हजार रुपये पेंशन?
- इस योजना का एक और महत्वपूर्ण लाभ शादीशुदा जोड़ों के लिए है
- अगर पति और पत्नी दोनों अटल पेंशन योजना में अलग-अलग नाम से निवेश करते हैं
- तो दोनों को 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 5-5 हजार रुपये की पेंशन मिल सकती है
विज्ञापन
पति-पत्नी को 10000 रुपये पेंशन कैसे मिल सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
कैसे करें अटल पेंशन योजना में आवेदन?
- आप अपने बैंक या डाकघर जाकर आवेदन करवा सकते हैं
- यहां पर आपकी केवाईसी होती है और फिर आपको योजना की जानकारी दी जाती है
- इसके बाद आप पेंशन प्लान और प्रीमियम की जानकारी ले सकते हैं
- फिर आपके बैंक खाते को योजना से लिंक कर आपका नाम योजना से जोड़ दिया जाता है
