ATM Machine Withdrawing Tips In Hindi: आज के इस दौर में अगर किसी को भी एक रुपये का ट्रांजैक्शन करना हो या हजारों रुपये का, तो लोग ऑनलाइन पेमेंट कर देते हैं। जैसे- बैंकिंग एप से या यूपीआई एप से आदि।
{"_id":"6a9e687a8fc5572d690c9567","slug":"atm-withdrawal-tips-what-points-should-be-kept-in-mind-while-withdrawing-money-from-an-atm-2026-09-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एटीएम से पैसे निकालते समय ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, एक छोटी सी चूक से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
एटीएम से पैसे निकालते समय ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, एक छोटी सी चूक से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
Mon, 07 Sep 2026 01:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:02 PM IST
सार
ATM Withdrawal Tips: अगर आप भी एटीएम से कैश निकालने जाते हैं, तो आपकी एक छोटी सी गलती आप पर भारी पड़ सकती है और आपके बैंक खाते से पैसे निकल सकते हैं।
विज्ञापन
एटीएम से पैसे निकालते समय कौन सी गलतियां न करें?
- फोटो : Amar Ujala AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम से पैसे निकालते समय कौन सी गलतियां न करें?
- फोटो : Adobe Stock
एटीएम से पैसे निकालते समय क्या गलतियां न करें?
पहली गलती
- सबसे बड़ी गलती लोग पिन नंबर दर्ज करते समय करते हैं
- जो पिन नंबर भरते समय कीपैड को नहीं ढकते हैं जिससे आपके पीछे खड़ा व्यक्ति आपका पिन नंबर देख सकता है
- इसलिए जब भी एटीएम मशीन में पिन दर्ज करें, तो दूसरे हाथ से कीपैड को अच्छी तरह से ढक लें
एटीएम से पैसे निकालते समय कौन सी गलतियां न करें?
- फोटो : AI Generated
दूसरी गलती
- कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें एटीएम से पैसे निकालने नहीं आते हैं
- इसलिए वे एटीएम मशीन से पैसे निकालने के लिए वहां मौजूदा अनजान लोगों की मदद लेते हैं, जो कि गलत है
- कभी भी किसी भी अनजान के हाथ में न तो अपना एटीएम कार्ड दें, न पिन बताएं और न ही उनसी मदद लें
- कोशिश करें कि अपने घर से ही किसी को साथ ले जाएं, जो आपकी एटीएम से कैश निकालने में मदद कर सके
विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम से पैसे निकालते समय कौन सी गलतियां न करें?
- फोटो : Adobe Stock
तीसरी गलती
- कई लोग एटीएम मशीन पर जाते हैं और कार्ड लगाकर पैसे निकाल लेते हैं
- वे इतनी जल्दी में रहते हैं कि वे स्लॉट (कार्ड लगाने वाली जगह) पर ध्यान ही नहीं देते
- ध्यान दें कि अगर स्लॉट ढीला है, तो हो सकता है कि इसमें स्किमर डिवाइस लगी हो जो आपके कार्ड की जानकारी चुरा सकती है
- इसलिए स्लॉट के ढीला होने पर बैंक को या पुलिस को सूचित करें और उस एटीएम से पैसे निकालने से बचें
विज्ञापन
एटीएम से पैसे निकालते समय कौन सी गलतियां न करें?
- फोटो : AI Generated
चौथी गलती
- कई लोग एटीएम से कैश निकालने जाते हैं तो सारे काम जल्दबाजी में करते हैं
- कैश आते ही वे कार्ड और कैश लेकर चले जाते हैं, जो कि गलत है
- आपको ट्रांजैक्शन पूरी होने पर कैंसिल या क्लियर का बटन जरूर दबाएं
- हम स्क्रीन पर होम पेज आ जाए तभी एटीएम से हटना चाहिए