ATVM Machine Train Ticket Booking: भारतीय रेलवे से रोजाना सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए टिकट काउंटर पर लगने वाली लंबी कतारें सबसे बड़ी सिरदर्दी होती हैं। जनरल डिब्बे में सफर करने वाले यात्रियों को अनारक्षित टिकट खरीदने के लिए अक्सर घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है, जिससे कई बार उनकी ट्रेन भी छूट जाती है। यात्रियों की इस बड़ी परेशानी को दूर करने और उनका कीमती समय बचाने के लिए रेलवे स्टेशनों पर 'एटीवीएम' (ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन) मशीनें लगाई गई हैं।
{"_id":"6a72f2bafe2f8d92100b1bf6","slug":"atvm-machine-guide-how-to-easily-book-unreserved-train-tickets-without-standing-in-long-queues-2026-08-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ATVM: अनारक्षित टिकट के लिए लाइन में लगने का झंझट खत्म, इस मशीन से आसानी करें टिकट बुकिंग","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ATVM: अनारक्षित टिकट के लिए लाइन में लगने का झंझट खत्म, इस मशीन से आसानी करें टिकट बुकिंग
Wed, 05 Aug 2026 01:52 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:52 PM IST
सार
Unreserved Railway Ticket Guide: अक्सर ऐसा होता है कि लोगों को जनरल टिकट के लिए रेलवे स्टेशन पर लंबी लाइने लगानी पड़ती हैं। ज्यादातर रेलवे स्टेशनों पर एटीवीएम मशीन लगे होते हैं, मगर लोग जानकारी के आभाव में उससे टिकट नहीं बुक करते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
एटीवीएम मशीन से टिकट कैसे बनाएं
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या है एटीवीएम मशीन और इसका मुख्य उद्देश्य?
- फोटो : AI Generated
क्या है एटीवीएम मशीन और इसका मुख्य उद्देश्य?
- एटीवीएम यानी ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन एक ऐसी टचस्क्रीन मशीन है, जिसे रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाया गया है।
- इसका मुख्य उद्देश्य यात्रियों को लंबी लाइनों से छुटकारा दिलाना और अनारक्षित, प्लेटफॉर्म टिकट या लोकल ट्रेन के पास का नवीनीकरण बेहद तेजी से कराना है।
स्मार्ट कार्ड या यूपीआई से पेमेंट करने का आसान तरीका
- फोटो : AdobeStock
स्मार्ट कार्ड या यूपीआई से पेमेंट करने का आसान तरीका
- मशीन से टिकट खरीदने के लिए आपको कैश देने की भी जरूरत नहीं पड़ती है।
- आप चाहें तो रेलवे के स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर स्क्रीन पर आने वाले क्यूआर कोड को अपने फोन के किसी भी यूपीआई एप से स्कैन करके आसानी से डिजिटल भुगतान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक मजदूर कर सकता है इस्तेमाल
- फोटो : Adobe Stock
एक मजदूर कर सकता है इस्तेमाल
- इस मशीन से टिकट निकालना इतना आसान है कि इसे एक मजदूर भी आसानी से चला सकता है।
- मशीन की स्क्रीन पर सबसे पहले अपनी भाषा (हिंदी, अंग्रेजी या क्षेत्रीय भाषा) चुनें।
- इसके बाद अपने गंतव्य स्टेशन का नाम दर्ज करें, यात्रियों की संख्या चुनें और पेमेंट पूरा करें।
- पेमेंट होते ही मशीन से आपका वैध रेल टिकट बाहर आ जाएगा।
विज्ञापन
समय और ऊर्जा की बचत
- फोटो : Adobe Stock
समय और ऊर्जा की बचत
- इस मशीन के इस्तेमाल से रेलवे स्टेशनों पर भगदड़ और भीड़भाड़ काफी कम हो जाती है।
- आम यात्री बिना किसी तनाव के चंद सेकंड में अपना सफर आसान बना सकते हैं, जिससे उनका समय भी बचता है और रेलवे का सफर बेहद आधुनिक और आरामदायक अनुभव बन जाता है।