आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को 23 सितंबर 2018 को शुरू किया गया था। ऐसे में आज यानी 23 सितंबर 2026 बुधवार को इस योजना के आठ साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर सरकार के मुताबिक, अब तक 60 करोड़ से ज्यादा लाभार्थियों को सालाना 5 लाख रुपए का हेल्थ कवर मिल रहा है।
{"_id":"6ab37ff75061c4596d0b0324","slug":"ayushman-bharat-completes-8-years-who-can-get-an-ayushman-card-2026-09-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान भारत योजना के 8 साल पूरे: क्या आपका बन सकता है आयुष्मान कार्ड या नहीं? हर एक सवाल का जवाब यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
आयुष्मान भारत योजना के 8 साल पूरे: क्या आपका बन सकता है आयुष्मान कार्ड या नहीं? हर एक सवाल का जवाब यहां जानें
Wed, 23 Sep 2026 01:00 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:00 PM IST
सार
आयुष्मान भारत योजना को शुरू हुए 8 साल पूरे हो गए हैं। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है। जो लोग इस योजना के लिए पात्र हैं, वे आयुष्मान कार्ड बनवाकर मुफ्त इलाज करवा सकता है।
विज्ञापन
आयुष्मान भारत योजना के 8 साल पूरे हुए।
- फोटो : Amar Ujala AI
पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आयुष्मान योजना के 8 साल पूरे होने पर क्या बोले मोदी?
- आयुष्मान भारत योजना के सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया
- इसमें पीएम ने लिखा कि, '8 साल पहले, आयुष्मान भारत की शुरुआत इस सोच के साथ की गई थी कि हर भारतीय को बेहतरीन और किफायती हेल्थकेयर मिल सके। आज 60 करोड़ से ज्यादा लाभार्थियों को सालाना 5 लाख रुपए का हेल्थ कवर मिल रहा है, जिससे यह दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थकेयर स्कीम बन गई है।'
आयुष्मान भारत योजना के 8 साल पूरे हुए।
- फोटो : Amar Ujala AI
आयुष्मान कार्ड किसका बन सकता है?
- यह सवाल सबसे ज्यादा लोगों के मन में रहता है कि आखिर उनका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं?
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की मूल योजना में लाभार्थियों की पहचान सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना यानी SECC 2011 में तय वंचना और पेशागत मानदंडों के आधार पर की जाती है
- इसके अलावा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अपनी लागत पर लाभार्थियों का दायरा बढ़ाने की भी अनुमति है
- इसलिए केवल अपनी आय या सामान्य पहचान के आधार पर यह तय नहीं किया जा सकता कि व्यक्ति योजना के लिए पात्र है या नहीं। बल्कि, पात्रता की आधिकारिक जांच करना जरूरी है
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान भारत योजना के 8 साल पूरे हुए।
- फोटो : AI Generated
कैसे चेक करें आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं?
- इसके लिए सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाएं
- फिर यहां पर 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करें
- इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें
- फिर आप जान सकते हैं कि आप इसके लिए पात्र हैं या नहीं
विज्ञापन
आयुष्मान भारत योजना के 8 साल पूरे हुए।
- फोटो : Adobe Stock
आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं, ऑफलाइन कैसे चेक करें?
- अगर आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो आप अपनी पात्रता ऑफलाइन भी चेक कर सकते हैं
- इसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाना होता है
- यहां पर आपकी पात्रता चेक हो जाती है और आप जान सकते हैं कि आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं