Ayushman Card Benefits: आज के समय में अस्पताल में इलाज कराना काफी महंगा हो गया है। कई बार सामान्य बीमारी के इलाज में भी हजारों रुपये खर्च हो जाते हैं। वहीं, गंभीर बीमारी या ऑपरेशन की स्थिति में परिवार की जमा पूंजी तक खर्च हो सकती है। ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए सरकार की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना काफी मददगार साबित हो रही है।
{"_id":"6affcfb5f50e9729b90c0dea","slug":"ayushman-card-get-free-treatment-up-to-5-lakh-rupees-every-year-know-eligibility-and-application-process-2026-11-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान कार्ड से हर साल मिलेगा 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज, जानें कौन बनवा सकता है और कैसे करें आवेदन","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
आयुष्मान कार्ड से हर साल मिलेगा 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज, जानें कौन बनवा सकता है और कैसे करें आवेदन
Fri, 20 Nov 2026 10:12 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 20 Nov 2026 10:12 AM IST
सार
- Ayushman Card: आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों को हर साल 5 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा मिलती है
- इस योजना में कौन कार्ड बनवा सकता है, किन अस्पतालों में इलाज मिलता है और आवेदन कैसे करें जैसी पूरी जानकारी आप यहां जान सकते हैं
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज किसे मिलता है?
- फोटो : Amar Ujala AI
Trending Videos
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज किसे मिलता है?
- फोटो : Amar Ujala
हर साल कितने रुपये का कवर मिलता है?
- आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवार को हर साल 5 लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा मिलती है
- यह सुविधा परिवार के सभी पात्र सदस्यों के लिए साझा होती है
- इसका मतलब है कि परिवार का कोई एक सदस्य पूरी राशि इस्तेमाल कर सकता है या जरूरत के अनुसार परिवार के अलग-अलग सदस्य इसका लाभ उठा सकते हैं
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज किसे मिलता है?
- फोटो : Adobe stock
- योजना में अस्पताल में भर्ती होने से जुड़े कई तरह के इलाज शामिल हैं
- इसमें सर्जरी, गंभीर बीमारियों का उपचार और अन्य निर्धारित चिकित्सा प्रक्रियाएं शामिल हो सकती हैं
- योजना के तहत सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा मिलती है यानी पात्र लाभार्थी को कवर में शामिल इलाज के लिए अस्पताल में अपनी जेब से भुगतान नहीं करना पड़ता
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज किसे मिलता है?
- फोटो : Adobe Stock
किन लोगों का बन सकता है आयुष्मान कार्ड?
- आयुष्मान कार्ड की सामान्य पात्रता सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना (SECC) 2011 और सरकार की निर्धारित लाभार्थी श्रेणियों पर आधारित है
- इसलिए देश के हर नागरिक का कार्ड अपने आप नहीं बन जाता बल्कि, लाभार्थी सूची में नाम होना जरूरी है
- इसके अलावा केंद्र सरकार ने 70 साल या उससे अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य कवर देने का विस्तार किया है
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज किसे मिलता है?
- फोटो : Adobe Stock
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं?
- अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपनी पात्रता की जांच करें
- इसके लिए सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट beneficiary.nha.gov.in पर जाएं
- फिर मोबाइल नंबर की मदद से लॉगिन करें और अपना राज्य और योजना चुनें
- इसके बाद मांगी गई जानकारी के जरिए अपना नाम खोजे
- पात्रता मिलने पर आधार आधारित ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करें और सत्यापन के बाद आयुष्मान कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है
- इसके अलावा आयुष्मान एप, नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर यानी सीएससी सेंटर से आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं
