Ayushman Card Free Treatment of 5 Lakh Rupees: बीमारी के समय अस्पताल का खर्च लगभग हर किसी को आर्थिक रूप से दिक्कत दे सकता है। इसलिए कई लोग पहले से हेल्थ इंश्योरेंस करवाते हैं ताकि अस्पताल जाने की स्थिति में ये काम आ सके।
इसी क्रम में केंद्र सरकार भी पात्र लोगों को मुफ्त इलाज का लाभ देती है जिसके लिए पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप आयुष्मान कार्ड से किस अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं और किस अस्पताल में नहीं? शायद नहीं, तो आप यहां इस बारे में जान सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप उन अस्पतालों के बारे में जान सकते हैं जो इस योजना में पंजीकृत हैं...
2 of 5
आयुष्मान कार्ड से किस अस्पताल में करवाएं मुफ्त इलाज?
- फोटो : Amar Ujala
साल में कितने रुपये तक करवा सकते हैं मुफ्त इलाज?
- आयुष्मान कार्ड की सालाना लिमिट 5 लाख रुपये होती है यानी आप एक साल के भीतर 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
- हर वित्तीय वर्ष में आयुष्मान कार्ड की लिमिट रिन्यू होती है और आयुष्मान कार्ड में डाली जाती है
3 of 5
आयुष्मान कार्ड से किस अस्पताल में करवाएं मुफ्त इलाज?
- फोटो : Adobe stock photos
आयुष्मान कार्ड से किस अस्पताल में करवा सकते हैं मुफ्त इलाज?
- आयुष्मान कार्ड के जरिए केवल उन अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, जो अस्पताल इस योजना में पंजीकृत हैं
- इसमें सरकारी अस्पतालों के अलावा कई प्राइवेट अस्पताल भी शामिल हैं
- आप आयुष्मान कार्ड के जरिए इन पंजीकृत अस्पतालों में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
4 of 5
आयुष्मान कार्ड से किस अस्पताल में करवाएं मुफ्त इलाज?
- फोटो : Adobe stock
क्या किसी भी प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा मुफ्त इलाज?
- इस सवाल का सीधा जवाब है नहीं, क्योंकि देश के सभी प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान भारत योजना में शामिल नहीं हैं
- इसलिए किसी भी प्राइवेट अस्पताल में पहुंचकर केवल आयुष्मान कार्ड दिखाने से मुफ्त इलाज नहीं लिया जा सकता
- आप सिर्फ उन प्राइवेट अस्पताल में आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, जो इस योजना में पंजीकृत हैं
5 of 5
आयुष्मान कार्ड से किस अस्पताल में करवाएं मुफ्त इलाज?
- फोटो : Adobe Stock
कैसे चेक करें पंजीकृत अस्पताल?
- आयुष्मान कार्ड से जुड़े अस्पतालों की जानकारी लेने के लिए आप योजना की इस आधिकारिक वेबसाइट hem.nha.gov.in/search पर जा सकते हैं
- यहां पर आप पिन कोड, जिला आदि से सर्च कर सकते हैं और ये जान सकते हैं कि आपके शहर का कौन सा अस्पताल इस योजना में पंजीकृत है