फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस महीने बैंकों का अवकाश: अक्तूबर में कब-कब और कहां बंद रहेंगे बैंक? यहां देखें पूरी लिस्ट

Thu, 01 Oct 2026 07:44 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 01 Oct 2026 07:44 AM IST
सार

October Bank Holiday: अक्तूबर 2026 में त्योहारों, शनिवार और रविवार के कारण कई दिन बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। हालांकि, सभी छुट्टियां पूरे देश में लागू नहीं होंगी और कुछ अवकाश राज्यवार होंगे। इसलिए बैंक जाने से पहले यहां अक्तूबर की बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट यहां देख लें।

विज्ञापन
Bank Holidays October 2026: Check Complete List of Bank Holidays Across India
अक्तूबर महीने में किस शहर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक? - फोटो : Amar Ujala AI

Bank Holiday In October 2026: अक्तूबर का महीना त्योहारों और छुट्टियों से भरा रहने वाला है। इस महीने महात्मा गांधी जयंती, नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ समेत कई मौकों पर अलग-अलग राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।



ये भी पढ़ें:- 1 अक्तूबर से नए नियम: आज से हो रहे ये जरूरी बदलाव, जान लें क्या बदल रहा और क्या नहीं

इसके अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार तथा रविवार को भी देशभर में बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो पहले छुट्टी की तारीख और अपने राज्य का स्टेटस जरूर देख लें। चलिए जानते हैं अक्तूबर में किस दिन बैंक बंद रहेंगे और कब खुलेंगे। आप आगे बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट देख सकते हैं...

Bank Holidays October 2026: Check Complete List of Bank Holidays Across India
अक्तूबर महीने में किस शहर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक? - फोटो : Adobe Stock

अक्तूबर में किस दिन बैंक बंद रहेंगे?

2 अक्तूबर 2026
इस दिन महात्मा गांधी जयंती होने की वजह से देशभर के बैंकों  की छुट्टी रहेगी

17 अक्तूबर
कुछ राज्यों में महा सप्तमी के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे

19 अक्तूबर
महा अष्टमी/महा नवमी के कारण कई राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी

Bank Holidays October 2026: Check Complete List of Bank Holidays Across India
अक्तूबर महीने में किस शहर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक? - फोटो : Adobe Stock

20 अक्तूबर
विजयादशमी है जिसके कारण गंगटोक और इंफाल को छोड़कर बाकी सभी जगह बैंकों का अवकाश रहेगा

21 अक्तूबर
कुछ राज्यों में विजयादशमी/दुर्गा पूजा से जुड़ी छुट्टी रहेगी जिसकी वजह से बैंक बंद रहेंगे

26 अक्तूबर
कुछ राज्यों में लक्ष्मी पूजा/अधिग्रहण दिवस/महर्षि वाल्मीकि जयंती की वजह से बैंक बंद रहेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
Bank Holidays October 2026: Check Complete List of Bank Holidays Across India
अक्तूबर महीने में किस शहर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक? - फोटो : Adobe Stock

29 अक्तूबर
करवा चौथ की वजह से शिमला में बैंकों की छुट्टी रहेगी

31 अक्तूबर
सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिवस है, इसलिए अहमदाबाद में बैक बंद रहेंगे

विज्ञापन
Bank Holidays October 2026: Check Complete List of Bank Holidays Across India
अक्तूबर महीने में किस शहर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक? - फोटो : Adobe Stock

शनिवार-रविवार की छुट्टियां:-

  • 4 अक्तूबर को देश के सभी बैंकों की रविवार की छुट्टी रहेगी
  • 10 अक्तूबर को महीने के दूसरा शनिवार की वजह से सभी बैंक बंद रहेंगे
  • 11 अक्तूबर को रविवार होने के कारण देश भर के बैंकों का अवकाश रहेगा
  • 18 अक्तूबर को रविवार का अवकाश रहेगा जिसकी वजह से देश के सभी बैंक बंद रहेंगे
  • 24 अक्तूबर को महीने का चौथा शनिवार है, इसलिए देश भर के बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 25 अक्तूबर को रविवार होने से बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed