फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी की लोकेशन सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं? घर खाली रहने की जानकारी यूं न दें

Thu, 01 Oct 2026 11:05 AM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 01 Oct 2026 11:05 AM IST
सार

Wedding Location on Social Media: शादी के दौरान फोटो, वीडियो और लोकेशन सोशल मीडिया पर शेयर करना आम है। लेकिन पोस्ट में दी गई कुछ जानकारियों से अनजाने में यह पता चल सकता है कि परिवार कितने समय तक घर से बाहर रहेगा। ऐसे में सोशल मीडिया पर कुछ चीजें शेयर करते समय सावधानी जरूरी है।

विज्ञापन
Wedding Location on Social Media Avoid Revealing That Your Home Is Empty
शादी की लोकेशन सोशल मीडिया पर डालने से पहले रुकिए - फोटो : एआई

शादी का सीजन आते ही लोग सोशल मीडिया पर हल्दी, मेहंदी, संगीत और शादी की तस्वीरें और वीडियो शेयर करने लगते हैं। कई लोग पोस्ट के साथ शादी की पूरी लोकेशन, तारीख और कार्यक्रम का समय भी बता देते हैं। तस्वीरें शेयर करने में कोई परेशानी नहीं है, लेकिन पोस्ट में जरूरत से ज्यादा जानकारी देना जोखिम बढ़ा सकता है। अगर शादी घर से दूर किसी होटल, बैंक्वेट हॉल या दूसरे शहर में हो रही है तो यह बताने से बचें कि पूरा परिवार कितने दिनों तक घर से बाहर रहेगा। उदाहरण के लिए अगर कोई व्यक्ति सोशल मीडिया पर लिखता है कि परिवार पांच से आठ अक्टूबर तक दूसरे शहर में रहेगा तो इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि उस दौरान घर खाली हो सकता है। तो आज की खबर में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

Wedding Location on Social Media Avoid Revealing That Your Home Is Empty
शादी की लोकेशन सोशल मीडिया पर डालने से पहले रुकिए - फोटो : Adobe Stock

लोकेशन में निजी जानकारी न करें साझा
शादी की जगह की जानकारी शेयर करते समय भी सावधानी बरतें। अगर पोस्ट में घर का पता, गली का नाम, मकान नंबर या आसपास की ऐसी जगह दिखाई दे रही है, जिससे घर की पहचान हो सकती है, तो उसे पोस्ट करने से बचें। खासकर उस समय ऐसी जानकारी शेयर न करें, जब परिवार शादी के लिए कई दिनों तक घर से बाहर रहने वाला हो। लाइव लोकेशन शेयर करने के बजाय कार्यक्रम खत्म होने के बाद तस्वीरें पोस्ट करना एक आसान सावधानी हो सकती है।

Wedding Location on Social Media Avoid Revealing That Your Home Is Empty
शादी की लोकेशन सोशल मीडिया पर डालने से पहले रुकिए - फोटो : Adobe Stock

शादी का कार्ड भी बिना देखे न डालें
कई लोग शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर डाल देते हैं। कार्ड में परिवार का पता, फोन नंबर, शादी की तारीख और कार्यक्रम स्थल जैसी जानकारी हो सकती है। इसलिए कार्ड की फोटो पोस्ट करने से पहले उसमें मौजूद निजी जानकारी जरूर देख लें। इसी तरह होटल की बुकिंग, यात्रा की टिकट या शादी का पूरा कार्यक्रम सोशल मीडिया पर शेयर करने से बचें। इनमें बुकिंग नंबर, फोन नंबर या दूसरी निजी जानकारी दिखाई दे सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Wedding Location on Social Media Avoid Revealing That Your Home Is Empty
शादी की लोकेशन सोशल मीडिया पर डालने से पहले रुकिए - फोटो : Adobe Stock

फोटो शेयर करने में थोड़ी देर कर सकते हैं
शादी की तस्वीरें तुरंत पोस्ट करने के बजाय कार्यक्रम खत्म होने के बाद शेयर करना ज्यादा आसान सावधानी है। इससे आपकी यात्रा और उस समय की लोकेशन की जानकारी उसी वक्त सार्वजनिक नहीं होती। सोशल मीडिया पर शादी की यादें शेयर करना बिल्कुल सामान्य है। बस पोस्ट करने से पहले यह जरूर देखें कि उसमें ऐसी कोई जानकारी तो नहीं है, जिससे आपके घर की लोकेशन, खाली रहने का समय या परिवार की निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति तक पहुंच जाए।

घर की चाबी किसी और के हाथ लग गई? ताला बदलने से पहले ये तीन चीजें जरूर चेक करें

नया घर किराए पर लेते ही मीटर की फोटो क्यों खींचनी चाहिए? बाद का झगड़ा बचा सकता है एक क्लिक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed