फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नहाते समय फर्श पर पानी जमा होने लगा? ड्रेन में शुरू हो चुकी है ये परेशानी

Thu, 24 Sep 2026 01:10 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 24 Sep 2026 01:10 PM IST
सार

Bathroom Drain Slow: बाथरूम का पानी अगर पहले के मुकाबले धीरे निकलने लगा है, तो इसे सिर्फ छोटी परेशानी समझकर नजरअंदाज न करें। कई बार यह ड्रेन पाइप में गंदगी या बाल जमा होने का शुरुआती संकेत हो सकता है। समय रहते ध्यान देने पर बड़ी रुकावट से बचा जा सकता है।
 

विज्ञापन
Bathroom Drain Slow Identify These Early Signs Before the Pipe Gets Fully Blocked
बाथरूम का पानी धीरे निकल रहा है? - फोटो : AI

बाथरूम में नहाने के बाद पानी पहले की तरह जल्दी नीचे नहीं जा रहा है तो इस छोटी सी परेशानी को नजरअंदाज न करें। शुरुआत में पानी थोड़ा धीरे निकलता है, लेकिन धीरे-धीरे यही दिक्कत बढ़कर ऐसी स्थिति तक पहुंच सकती है जब पानी बाथरूम के फर्श पर जमा होने लगे। अक्सर इसका कारण ड्रेन में बाल, साबुन की परत और दूसरी गंदगी का जमा होना होता है। ऐसे में कुछ शुरुआती संकेतों पर ध्यान देना जरूरी है। अगर समय रहते इन संकेतों को पहचान लिया जाए तो पाइप पूरी तरह जाम होने से पहले ही सफाई की जा सकती है। तो आइए विस्तार से जानते हैं।

Bathroom Drain Slow Identify These Early Signs Before the Pipe Gets Fully Blocked
बाथरूम वास्तु - फोटो : Freepik

पानी निकलने में पहले से ज्यादा समय लगना
सबसे पहला संकेत यही होता है कि नहाने या हाथ-पैर धोने के बाद पानी पहले की तुलना में ज्यादा देर तक फर्श पर रुका रहता है। हो सकता है पानी आखिर में पूरा निकल जाए, लेकिन अगर हर बार ऐसा होने लगे तो ड्रेन में कुछ जमा होने की आशंका हो सकती है।

Bathroom Drain Slow Identify These Early Signs Before the Pipe Gets Fully Blocked
Bathroom Safety Tips - फोटो : Adobe stock

ड्रेन से आवाज आना
कभी-कभी पानी नीचे जाते समय ड्रेन से गड़गड़ाने या बुलबुले जैसी आवाज सुनाई देती है। ऐसा तब हो सकता है जब पाइप में पानी के साथ हवा का रास्ता भी ठीक से न बन पा रहा हो। अगर यह आवाज बार-बार आने लगे और साथ में पानी भी धीरे निकले तो इसे नजरअंदाज न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bathroom Drain Slow Identify These Early Signs Before the Pipe Gets Fully Blocked
बाथरूम से जुड़े वास्तु नियम - फोटो : Adobe Stock

पानी निकलने के बाद भी बदबू रहना
बाथरूम की ड्रेन से कभी-कभार हल्की बदबू आना अलग बात है, लेकिन अगर सफाई के बाद भी लगातार बदबू बनी रहती है और पानी भी धीरे निकल रहा है तो ड्रेन में जमा गंदगी इसकी एक वजह हो सकती है। बाल और साबुन की परत जैसी चीजें ड्रेन के अंदर फंसकर गंदगी जमा होने की वजह बन सकती हैं।

विज्ञापन
Bathroom Drain Slow Identify These Early Signs Before the Pipe Gets Fully Blocked
Bathroom - फोटो : Adobe stock

पानी थोड़ा ऊपर आने लगे
अगर नहाते समय पानी ड्रेन के आसपास कुछ देर के लिए जमा होने लगे या पैरों के पास पानी का स्तर बढ़ता दिखाई दे तो यह रुकावट बढ़ने का संकेत हो सकता है। खासकर तब, जब पहले ऐसा नहीं होता था।

क्या करें?
शुरुआती परेशानी दिखते ही ड्रेन के ऊपर जमा बाल और दिखाई देने वाली गंदगी हटा दें। ड्रेन कवर को भी साफ करें। अगर पानी लगातार धीमा निकल रहा है, बदबू बढ़ रही है या पानी वापस ऊपर आने लगा है तो ज्यादा जोर लगाकर कोई चीज पाइप के अंदर न डालें। जरूरत पड़ने पर प्लंबर से पाइप की जांच और सफाई करवाना बेहतर रहता है।


भारी डिस्काउंट देखकर खुश होना पड़ सकता है भारी, कपड़े खरीदने से पहले इन बातों पर दें ध्यान

सस्ता दिख रहा है सामान तो तुरंत ऑर्डर मत करें, पेमेंट से पहले ये रकम जरूर चेक करें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed