सब्सक्राइब करें

काली टंकी का परमानेंट इलाज: गर्मी में पानी को ठंडा रखने के 3 सबसे असरदार और सस्ते तरीके

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Thu, 21 May 2026 06:19 PM IST
सार

Black Plastic Water Tank Cooling: इन दिनों गर्मी का मौसम अपने चरम पर है, ऐसे में जिनके छत पर काले रंग की टंकी रखी है उनके वहां कुछ ज्यादा ही गर्म पानी आता है। इसलिए आइए इस लेख में समझते हैं कि काले रंग की टंकी से ठंडा पानी पाने के लिए क्या करना चाहिए?

विज्ञापन
Black Water Tank Cooling Tips 3 Most Effective and Affordable Ways to Keep Water Cold This Summer
काले रंग के पानी की टंकी का तापमान कैसे सामान्य रखें - फोटो : AI

How To Keep Water Tank Cool In Summer: भीषण गर्मी के मौसम में छतों पर रखी पानी की प्लास्टिक की टंकियां, विशेषकर काले रंग की टंकियां, आग की तरह तपने लगती हैं। दोपहर होते-होते तो इनसे आने वाला पानी इतना खौल जाता है कि उससे हाथ धोना या नहाना भी बहुत मुश्किल हो जाता है। 



वैसे तो इस भीषण का असर सभी रंग की टंकियों पर देखने को मिलता है, लेकिन काले रंग की टंकी में पानी कुछ ज्यादा ही गर्म रहता है। इसका सबसे बड़ा कारण है, काला रंग गर्मी को सबसे ज्यादा सोखता है, जिससे टंकी का तापमान बहुत बढ़ जाता है। कई बार इस समस्या से निजात पाने के लिए लोग महंगे उपाय अपनाते हैं, लेकिन आप कुछ बेहद सस्ते और घरेलू उपायों से अपनी काली टंकी के पानी को गर्मियों में भी बिल्कुल सामान्य रख सकते हैं।

Black Water Tank Cooling Tips 3 Most Effective and Affordable Ways to Keep Water Cold This Summer
चूने का लेप या व्हाइट रिफ्लेक्टिव पेंट - फोटो : Adobe Stock

चूने का लेप या व्हाइट रिफ्लेक्टिव पेंट

  • काले रंग की टंकी के बाहरी हिस्से पर चूने में फेविकोल मिलाकर दो से तीन कोट लगा दें, यह धूप को पूरी तरह वापस परावर्तित कर देता है, जिससे पानी का तापमान सामान्य रहता है।
  • इस साधारण और बेहद कम खर्च वाले उपाय से टंकी के अंदर के पानी का तापमान तुरंत 7 से 10 डिग्री तक कम हो जाता है।
  • आप चाहें तो प्लास्टिक पर टिकने वाला अच्छा सफेद पेंट भी कर सकते हैं, जिससे टंकी गर्मी सोखना बंद कर देगी।
Trending Videos
Black Water Tank Cooling Tips 3 Most Effective and Affordable Ways to Keep Water Cold This Summer
वॉटर टैंक - फोटो : Adobe Stock

जूट की बोरी या टाट का परमानेंट कवर

  • टंकी के चारों तरफ जूट की पुरानी बोरियों (टाट) को रस्सी की मदद से अच्छी तरह लपेटकर बांध दें।
  • दिन में एक या दो बार इस बोरी पर थोड़ा पानी छिड़क दें। वाष्पीकरण के कारण टंकी के अंदर का पानी एकदम ठंडा रहेगा।
  • टंकी से जुड़े हुए प्लास्टिक के सप्लाई पाइपों पर भी जूट की बोरी या सूती कपड़ा जरूर लपेटें, क्योंकि पानी पाइप में भी गर्म होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Black Water Tank Cooling Tips 3 Most Effective and Affordable Ways to Keep Water Cold This Summer
वॉटर टैंक - फोटो : Adobe Stock

थर्माकोल और ग्रीन नेट से बनाएं शेड

  • टंकी के चारों तरफ थर्माकोल की मोटी शीट्स लगाकर उन्हें टेप से चिपका दें, यह गर्मी को अंदर जाने से रोकता है। इसके साथ थोड़ी ऊंचाई पर हरे रंग का शेड नेट लगा दें।
  • यह तरीका आपकी टंकी के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है और तेज लू के थपेड़ों से भी पानी को सुरक्षित रखता है।
विज्ञापन
Black Water Tank Cooling Tips 3 Most Effective and Affordable Ways to Keep Water Cold This Summer
वॉटर टैंक - फोटो : Adobe Stock
पानी को ठंडा रखने के लिए कुछ अन्य जरूरी बातें
  • हमेशा ध्यान रखें कि टंकी का ढक्कन अच्छी तरह बंद हो, ताकि बाहर की गर्म हवा अंदर जाकर पानी को गर्म न कर सके।
  • गर्मी की शुरुआत में टंकी के अंदर जमी काई और गंदगी को साफ कर लें, जिससे पानी साफ और इस्तेमाल के लिए सुरक्षित बना रहे।
  • टंकी में पानी भरने का समय सुबह जल्दी या शाम को रखें, क्योंकि दोपहर में आने वाला सप्लाई का पानी भी पहले से गर्म होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed