सब्सक्राइब करें

Home Dampness: दीवारों की सीलन से चाहिए छुटकारा? अपनाएं ये एडवांस वाटरप्रूफिंग तरीके

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Thu, 21 May 2026 03:53 PM IST
सार

अक्सर देखने को मिलता है कि घरों में सीलन की समस्या तेजी से बढ़ने लगती है, जिससे दीवारें कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में सही समय पर उचित कदम उठाना जरूरी है। 

विज्ञापन
How To Protect Your Home From Dampness Know Easy Tips And Modern Waterproofing Solutions
How To Protect Your Home From Dampness - फोटो : AI Generated

अगर आपके घर की दीवारों पर दाग उभर रहे हैं, पेंट उखड़ रहे हैं और कमरे में लगातार बदबू बनी रहती है, तो यह सीलन की ओर इशारा है। बरसात के सीजन में यह समस्या काफी ज्यादा देखने को मिलती है। अगर इस समस्या पर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो घर की मजबूती पर भी असर पड़ सकता है। दीवारों में नमी पहुंचने के पीछे कई प्रमुख कारण होते हैं। इनमें पाइपलाइन लीकेज, छत पर पानी जमा होना, खराब वेंटिलेशन और बाहरी दीवारों में दरारें जैसे कारण शामिल हैं। कई पुराने मकानों में तो जमीन की नमी धीरे-धीरे ऊपर तक पहुंच जाती है। इससे प्लास्टर कमजोर होने लगता है। इस कारण आपको शुरुआती संकेतों को समझना और सही समाधान अपनाना जरूरी है, ताकि भविष्य में बड़े खर्च से बच सकें।

How To Protect Your Home From Dampness Know Easy Tips And Modern Waterproofing Solutions
How To Protect Your Home From Dampness - फोटो : AdobeStock

आजकल बाजार में कई एडवांस वाटरप्रूफिंग विकल्प हैं, जो सीलन की समस्या का समाधान करने में मदद करते हैं। इसमें दीवारों की दरारों को पहले विशेष केमिकल और सीमेंट मिश्रण से बंद किया जाता है। इसके बाद दीवार में प्राइमर और इलास्टोमेरिक कोटिंग को लगाया जाता है। ये पानी को अंदर आने से रोकने का काम करती है। वहीं छतों के लिए पॉलीयूरेथेन कोटिंग को काफी प्रभावी माना जाता है। ये लचीली परत बनाकर पानी को ब्लॉक करने का काम करती है। 

Trending Videos
How To Protect Your Home From Dampness Know Easy Tips And Modern Waterproofing Solutions
How To Protect Your Home From Dampness - फोटो : AdobeStock

पुराने मकानों और बेसमेंट वाले घरों में सीलन अक्सर अंदर तक फैल चुकी होती है। ऐसी स्थिति में इंजेक्शन ग्राउटिंग तकनीक को काफी कारगर माना जाता है। इसमें दीवारों के भीतर विशेष केमिकल और रेजिन डाला जाता है, जो नमी के रास्तों को बंद करने का काम करता है। यह तकनीक बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर की दीवारों पर काफी असरदायक मानी जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Protect Your Home From Dampness Know Easy Tips And Modern Waterproofing Solutions
How To Protect Your Home From Dampness - फोटो : AdobeStock

गौर करने वाली बात है कि स्थाई समाधान के लिए प्रोफेशनल ढंग से किया गया वाटरप्रूफिंग जरूरी है। वहीं अगर कुछ शुरुआती लक्षण सीलन के दिख रहे हैं, तो कुछ घरेलू उपाय भी काम में आ सकते हैं। इसमें एंटी-फंगल पेंट का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

विज्ञापन
How To Protect Your Home From Dampness Know Easy Tips And Modern Waterproofing Solutions
How To Protect Your Home From Dampness - फोटो : AdobeStock

इसके अलावा वेंटिलेशन बढ़ाना और गीली दीवारों को सुखाने का काम करना जरूरी है। आपको खासकर बरसात के सीजन में खिड़की, छत और दीवारों की नियमित जांच करते रहना चाहिए अगर कोई छोटी मोटी समस्या है, तो उसे तुरंत ठीक कराएं ताकि बाद में कोई बड़ी दिक्कत न आए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed